History of 4th of July
BREAKING
चंडीगढ़ में नर्सरी में उगाए जा रहे थे अफीम के पौधे; पुलिस ने 700 से ज्यादा पौधे जब्त किए, मालिक-माली पर NDPS के तहत शिकंजा ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट महाजन क्रिकेट ग्राउंड, किशनगढ़, चंडीगढ़ में शुरू स्वामी रामदेव को सुप्रीम कोर्ट बुलाया गया; इस चर्चित मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश, आचार्य बालकृष्ण की भी होगी पेशी मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा; पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजाइन का ऐलान किया, कहा- NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार आज; CM नायब सैनी की कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लेकर ये खबर

4 जुलाई का इतिहास

History

History of 4th of July

1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1776 : अमेरिका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये इसीलिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
1789 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1838 : ब्रिटेन में हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत।
1848 : फ्ऱांसीसी शायर फ्रांसुआ वाशाटोब्रेयां का निधन।
1865 : मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
1886 : कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
1898 : पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारी लाल नन्दा का जन्म।
1902 : साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन।
1934 : लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
1946 : फिलीपीन्स द्वीप समूह को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 : ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1963 : राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
1996 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1997 : अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुंचा।
1998 : ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे और 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 : लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2003 : पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 लोगों की मौत।
2005 : ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फिऩ की एक नयी प्रजाति स्नबफिऩ की खोज की गई।
2005 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता एवं भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फि़शर का निधन।
2012 : यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन 'सर्नÓ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
2013 : मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2015 : चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।