फरीदाबाद व पलवल सीमा से गुजर रही यमुना तीरे बने 500 से अधिक छठ घाटों पर पहुचे सवा लाख से अधिक श्रद्धांलू

Chhath Ghats on the Banks of Yamuna River

Chhath Ghats on the Banks of Yamuna River

यमुना समेत फरीदाबाद में  एक हजार से अधिक छठ घाटों पर उमरा जन सैलाब,
श्रद्धांलुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, की समृद्धि, पुत्र प्राप्ति आदि की मंगलकामना
-मंगलवार को उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य, छठ घाटों पर सुरक्षा की रही पुख्ता व्यवस्था
-अधिकांश श्रदालु ने घर से दंड वत प्रणाम कर घाट तक की पूरी की यात्रा
-घाट पर हर उम्र के श्रद्धांलुओं मे दिखा उत्साह, सामाजिक संस्था से लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि तक दिनभर व्यवस्था मे जुटे रहे

फरीदाबाद । दयाराम वशिष्ठ: Chhath Ghats on the Banks of Yamuna River: लोक आस्था का महापर्व छठ के दिन सोमवार को पूरा शहर भक्तिमय रहा | शहर मे जगह-जगह छठ महापर्व की मंगलगीत गूंजती रही | दोपहर से ही श्रद्धालू बांस के बेंत से बने टोकड़ी मे रखे प्रशाद को सर पर रख कर  जगह-जगह बने छठ घाटों पर पहुचे | कई व्रती घर से ही दंडवत करते हुए घाट तक पहुचे और साँझ को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख,  समृद्धि, पुत्र प्राप्ति आदि की मंगलकामना की | यमुना में तीन किलोमीटर के दायरे में बने 500 से अधिक अस्थाई छठ घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धांलू जुटे | इस दौरान सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था थी | राज्य आपदा प्रबंधन (एसडीआरएफ ) की टीम के अलावा दमकल विभाग की गाड़ी तैनात थी | मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधिवत महापर्व का समापन किया जाएगा और व्रती प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास को खोलेंगे | 

छठ महापर्व के दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए | बसंतपुर स्थित छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बृज किशोर ओझा, उपाध्यक्ष संतोष झा, शम्भू तिवारी आदि ने बताया की उनके द्वारा यमुना किनारे 27 साल से छठ पूजा का आयोजम कराया जा रहा है | इस बार यनुना में तेज बाहव के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | उधर,इस महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने भी खूब तैयार दीवाली से पहले हीशरू कर दी थी |  जिला प्रशासन की ओर से यमुना की सफाई और अस्थाई घाट बनाने की तैयारी शरू कर दी थी | इसके अलावा भी शहर मे एक हजार से अधिक स्थाई और अस्थाई घाट बनाये गए थे | जहां दोपहर बाद  ही व्रती तालाबों और नदियों में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे | घाटों पर लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे । इस दौरान हर उम्र के लोगों मे उत्साह देखा गया |  छठ घाट पर लोगों ने पूजा अर्चना की। 

सुबह से ही पूजन की तैयारी मे जुटे रही व्रती

व्रती महिलाओं और उनके परिवार के सभी सदस्य छठ महापर्व की सुबह से ही तैयारी मे जुटे रहे | सुबह ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद बनाया। बांस की बेंत या सीख से बनी टोकरी, सूप  में सेब, केला, अमरूद, गन्ना, नींबू, डाभ सहित अन्य फलों का प्रसाद रखा। उसके बाद जल में खड़े होकर छठी मइया के गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने डूबते र्सू्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया की पूजा की।

यहां रही अधिक भीड़

छठ महापर्व को लेकर इस बार यमुना मे एक सौ से अधिक अस्थाई घाट बनाये गए | इसके अलवा आगरा और गुरुग्राम नहर मे भी घाट बनाये गए थे | छठ महा पर्व पर यनुना नदी किनारे के अलावा आगरा नहर के किनारों पर बने घाटों पर सबसे अधिक भीड़ रही। पल्ला पुल, खेड़ी पुल, बड़ौली पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, नंगला, सेक्टर-55 में बनाए गए घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। जिले में ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विभिन्न सोसायटी में भी छठ पूजा पर्व का आयोजन किया गया।

छठ पूजा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित

शहर मे छठ महापर्व पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए | भूपानी एक्सटेंशन में छठ पूजा समिति द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्वांचल समाज के हजारों लोगों ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। पूजा से पूर्व पूर्वाचल समाज के लोगों ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों की प्रस्तुति दी | 

श्रद्धालुओं ने मंदिर के तालाब में अर्घ्य दिया

प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर-22 में छठ पूजा के अवसर पर हजारों महिलाओं के मुख से गूंज उठा छठ मइया हम सबकी अरज सुनेंगी। मंदिर के तालाब में महिलाओं ने छठ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद अस्त होते सूरज को हजारों महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इसके अलावा एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच, एसजीएम नगर, डबुआ, पर्वतीया कॉलोनी, संजय कॉलोनी, गोंछी, सरूरपुर, बल्ल्भगढ़ आदि सभी स्थानों पर छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया | 

एक हजार से अधिक पुलिस रही तैनात

छठ पूजा के दौरान घाट पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के एक हजार से अधिक जवान तैनात हैं |  इसके अलावा फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और गोताखोर की भी तैनात  किए गए | पुलिस की टीम यमुना किनारे बने घाटों पर बोट से भी निगरानी कर रही थी | दूरबीन से असमाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा था | पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच प्रभारियों को पुलिस आयुक्त की ओर से लगातार गस्त करने के निर्देश दिए गए थे |