हरियाणा की डायरी: अमित शाह ने नायब की पीठ थप थपाई

Haryana Diary: Amit Shah pats Naib on the back

Haryana Diary: Amit Shah pats Naib on the back

सचित्र/संपादकीय पेज हेतु
प्रस्तुति: चन्द्र शेखर धरणी
वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार

अमित शाह ने नायब की पीठ थप थपाई 
 
Haryana Diary: Amit Shah pats Naib on the back: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसने गीता का अमर संदेश पूरी दुनिया को दिया, न्याय प्रणाली में विश्वास के स्वर्णिम युग का गवाह बना। अवसर था—संसद द्वारा मई 2023 में पारित तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023—पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन का। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में लगाई गई इस प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया और इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया का लाइव डेमो भी देखा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि सैनी न केवल मृदुभाषी और हंसमुख व्यक्तित्व के हैं बल्कि मेहनती और दूरदर्शी नेता भी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न “विकसित भारत, 2047” को हरियाणा की धरती पर उतारने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की।हरियाणा वासियों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देते हुए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजानाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

11 का आंकड़ा और कांग्रेस

   हरियाणा में लगता है कि कांग्रेस को 11 का आंकड़ा फिट बैठ रहा है।पहले 11 साल बाद संगठन का गठन व अब नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा की नियुक्ति 11 माह बाद। हरियाणा में चुनाव हुए 11 माह से अधिक का समय हो चुका है।अधिकांश विधायक पहले दिन से ही हुड्डा खेमे के हैं।जो लगातार हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाने की वकालत करते रहे हैं।हुड्डा का अपना लम्बा राजनैतिक अनुभव भी है।दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं।जनाधार भी हुड्डा का अच्छा है।सत्ता पक्ष भी 11 के आंकड़े को ले कांग्रेस पर चुटकी ले रहा है कि किसी ज्योतिषी ने बताया होगा।कृष्ण बेदी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि यह 11 का आंकड़ा कांग्रेस को शायद किसी ज्योतिषी ने बताया होगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के बाद मंत्रिमंडल की शपथ भी लंबे समय पहले ले ली, विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी कर दिया, बजट सेशन समेत 3 सेशन भी कर लिए, चुनाव पूर्व संकल्प पत्र में किए गए 50 से अधिक वायदे भी वी कर दिए, उसके बाद अब कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बना रही है
।।।

      कांग्रेस ने चौधर अहीरवाल बेल्ट से

    कांग्रेस ने चौधर अहीरवाल बेल्ट से राव नरेंद्र सिंह को मिली है व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए है।नरेंद्र भी बनते ही पूरे कांग्रेस के सभी गुटों के नेताओं से मिल सब के साँझे होने की परिक्रमा में जुट गए हैं।सिरसा व अंबाला वाली बहन जी के विदेश में होने के कारण उन्हें छोड़ सब को मिल भी लिए है।पूर्व फौजी व कैप्टन साहिब जो अपने बेटे को बनवाना चाहते थे।उनकी नाराजगी सार्वजनिक होते ही नए प्रधान उनका भी आशीर्वाद ले आए हैं।अहीरवाल बेल्ट पर भाजपा की भी पैनी निगाहें शुरू से ही है।यहां तक कि देश के पी एम नरेंद्र मोदी भी अहीरवाल पर विशेष फोकस रखते है।अब कांग्रेस भी अहीरवाल बेल्ट में वापसी के रास्ते ढूंढ रही है।अब भविष्य में देखना यह है कि नरेंद्र कितने सार्थक सारथी साबित होते हैं।
।।।।

  आर एस एस के निक्कर से पेंट तक के सफर के साक्षी अनिल विज

      हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज आर एस एस के निक्कर से पेंट तक के सफर के साक्षी हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अम्बाला छावनी द्वारा आज प्रातः सनातन धर्म कॉलेज में "शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव" का आयोजन किया गया,जिसने अनिल विज पूरा समय मौजूद थे।संघ की विचारधारा साहस,समर्पण व त्याग को अपनाते हुए चलना उनका प्रमुख कार्य रहा है।आर एस एस से राजनीति का सफर भाजपा में विज ने शुरू किया और अब सातवीं बार के अम्बाला छावनी से विधायक हैं।हरियाणा भाजपा के सबसे सीनियर विधायक है।जब हरियाणा में भाजपा की मात्र दो या चार सीटें विधानसभा में आती थी।उस वक्त भी अनिल विज की विधानसभा में जबरदस्त उपस्थिति रहती रही है।अकेले ही राज भवन व विधानसभा के बाहर इनके द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किए गए।
 ।।

जैसी पेटवाड़ को न्यौता नहीं

    नारनौंद से कांग्रेस के विधायक जस्सी पेटवाड़ कहते हैं कि बीरेंद्र सिंह व बृजेन्द्र सिंह की सद्भावना यात्रा के लिए उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है।जस्सी के इन शब्दों से कांग्रेस के अंदर मौजूद गुटबाजी सार्वजनिक होती है।जबकि चंडीगढ में मीडिया से बातचीत करते हुए बृजेन्द्र सिंह ने कहा था कि सब को न्योता दिया गया है। जस्सी काले हैं कि राव नरेंद्र सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने व हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने से अब कांग्रेस और मजबूत होगी।कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लगातार हर मुद्दे पर आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी। हम सट्टा की गलत नीतियों पर उनसे टकराने का काम करते हैं। मैं खुद अपने श्रेत्र के हर गांव में अधिकारियों के साथ दो-तीन बार दौरा कर चुका हूं। हमारे नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा भी लगातार जनता में जाते रहे हैं। हम लोगों में लगातार विश्वास पैदा कर रहे हैं।
।।।

पेपरलेस रजिस्ट्रेशन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार कर रही है। मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा तो भ्रष्टाचार की गुंजाइश कतई नहीं रहेगी। अब रजिस्ट्री का काम पूर्णत: डिजिटल होगा, जिसमें यह पहल मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस की हमारी नीति का जीवंत उदाहरण है। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से पर्यावरण का भी बचाव होगा।मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में लाडवा विधानसभा की बाबैन तहसील से राजस्व विभाग की 4 नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, सीमांकन पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली व्यवस्था का शुभारंभ किया। साथ ही मैन्युअल जानकारी पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने बाबैन तहसील से पहली पेपरलेस रजिस्ट्री और निशानदेही की पूरी प्रक्रिया को भी देखा। इससे पहले उन्होंने तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डिजिटल हरियाणा कार्यक्रम अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सशक्त बनाने का माध्यम है। राजस्व विभाग की जिन 4 पहलों की शुरुआत की गई है, ये सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं हैं। ये बदलाव सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा के नए अध्याय की शुरुआत है। 
।।

अभय बोले :सत्ता व विपक्ष एक
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला कहते है कि

मैने पहले भी कहा था कि सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए है।कांग्रेस के लोग किस प्रकार से बीजेपी की मदद करते है ये बात किसी से छुपी नहीं हुई।2013 में जब हम विपक्ष में थे उस समय हमने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी।6 कांग्रेस के विधायकों की सीडी तैयार की थी और उसे जनता के सामने दिखाया और साथ ही उसकी कंप्लेंट भी की थी।हमने लोकायुक्त को इसकी शिकायत करी थी।भ्रष्टाचार की एक सीडी विनोद बयाना की भी थी और 2014 में वो हांसी से विधायक बन गए।इनके राज में पूरी छूट थी कि दोनों हाथों से भ्रष्टाचार करो ।जिन लोगों के खिलाफ हमने सीडी दी थी कोर्ट ने उसका संज्ञान लिया है।इस मामले में सरकार को एस आई टी बननी चाहिए और इसकी जांच करवानी चाहिए।अगर सरकार ने कार्रवाई कर दी तो हम मान जाएंगे कि बीजेपी भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहती है।कांग्रेस में बड़ा विवाद है, तभी उन्हें सद्भावना की जरूरत पड़ गई।अब कांग्रेस में एक गुट और बन जाएगा, जिस पार्टी में गुट होते है वो आगे नहीं बढ़ पाती।
।।

शैलजा का किसान प्रेम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा एक बार फिर मेहनतकश किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12.79 लाख किसानों ने 73.48 लाख एकड़ धान का पंजीकरण कराया है, लेकिन इनमें से लगभग 30 प्रतिशत किसानों का डेटा पोर्टल पर अब तक मिलान ही नहीं हो पाया। नतीजतन, किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। बारिश से भीगा हुआ धान मंडियों में पड़ा सड़ रहा है और उसकी बोली तक नहीं लग रही। किसानों को जबरन अतिरिक्त कटौती झेलनी पड़ रही है। नाम के सत्यापन के नाम पर उनसे 150 से 250 रुपये तक काटे जा रहे हैं और तभी खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के साथ सरासर अन्याय है और भाजपा सरकार की लापरवाही व अव्यवस्थित खरीद प्रणाली का जीता-जागता प्रमाण है। सांसद ने कहा कि किसान खेतों में खून-पसीना बहाकर अन्न पैदा करते हैं, लेकिन उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

।।

प्रस्तुति: चन्द्र शेखर धरणी