Haryana Government Imposed a Heavy Fine on the Farmers For Burn Stubble

हरियाणा में सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर लगाया तगड़ा जुर्माना, अब पछता रहें अपनी करनी पर

Haryana Government Imposed a Heavy Fine on the Farmers For Burn Stubble

Haryana Government Imposed a Heavy Fine on the Farmers For Burn Stubble

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में जिला प्रशासन ने फसल अवशेष (पराली) जलाने पर 116 किसानों पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी गुरुवार को जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी। हरियाणा में धान का कटोरा माने जाने वाले कुरुक्षेत्र के खेतों में लगी आग पर सैटेलाइट तस्वीरों से नजर रखी जा रही है।

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रा करने वाले रेल यात्री के लिए रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान, देखें ख़ास ख़बर 

राज्य कृषि विभाग के अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों पर भी नजर रख रहे हैं। शर्मा के मुताबिक चालू सीजन में 130 जगहों से पराली जलाने की सूचनाएं मिली हैं। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 118 जगहों पर आग लगने की सूचना सही पायी गयी। पराली जलाने पर 116 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन पर 2.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली-एनसीआर। वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाना मुख्य कारणों में से एक माना जाता है।