घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए | इस कोने पर रखे पीतल का कछुआ

अपने घर की सुख समृद्धि के लिए घर के इस कोने पर रखे पीतल का कछुआ, जाने क्या है फायदे | घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए

घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए

Get know how to keep copper turtle at home for luck and peace of house.

Vastu Tips:  

लोग अपने घर की सुख-शांति के लिए कुछ-न-कुछ उपाए करवाते रहते है और वास्तुशारस्त्र के अनुसार अपने घरो की दिशा में अपने सामान को रखते है।  ये एक प्रकार सही भी मन जाता है क्योंकि लोग हमेशा से वास्तु के हिसाब से ही अपना मांगलिक कार्य करते है ताकि उनकी घर की आए बानी रहे और मां लक्ष्मी की कृपया उन पर बानी रही। क्या आप जानते है कि वास्तुशास्त्र एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जो चीजों को सही दिशा में रखने और घर से वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। यदि हम वास्तु की मानें तो ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसी ही एक चीज है घर में कछुआ रखना। घर में आप चाहे जीवित कछुआ रखें या फिर धातु और क्रिस्टल का कछुआ, ये सभी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने में मदद करते हैं। तो जानते है कि घर में किस स्थान पर पीतल का कछुआ रखना लाभकारी हो सकता है। 

घर के किस कोने में रख सकते है पीतल का कछुआ ?

वास्तुशास्त्र के अनुसार पीतल का कछुआ घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है और ये खुशहाली का स्रोत होता है। यदि हम पीतल का कछुआ घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये घर के बाहर की सकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर अवशोषित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। आपको बतादें कि कछुआ घर में सौभाग्य लाता है। यह परिवार के सदस्यों, विशेषकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के जीवन में शुभता और सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

153 Copper Turtle Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from  Dreamstime

क्या है फायदे ?

घरो में पीतल का कछुआ रखने से आपके जीवन में शुभता बनी रहती है। खास करके ये मुख्य रूप से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करने में मदद करता है। इस तरह का कछुआ बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाता है। यदि आप स्टडी रूम में इस तरह का कछुआ रखेंगे तो बच्चों को सफलता मिलेगी। पीतल का कछुआ आपको नौकरी में भी लाभ दिलाने में मदद करता है। 

NGO rescues very rare Golden Turtle - Changing Tomorrow

कैसे रखें पीतल का कछुआ ?

आप अपने घर में पीतल का कछुआ रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके पैरों को हमेशा पानी में डुबोकर रखें। एक पीतल के बर्तन में थोड़ा पानी डालें और उसमें इस तरह के कछुए को घर के भीतर की तरफ मुंह करके रखें। ऐसा माना जाता है कि कछुआ घर में धन को आकर्षित करता है और भावी जीवन के लिए सफलता के मार्ग खोल सकता है। आप इस तरह के कछुए को घर के मंदिर के पास भी रख सकती है। ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा मंदिर की तरफ ही होना चाहिए। कछुए को पानी में रख रहे है तो ध्यान दे की पानी हर दिन बदले। 

Golden Turtle Statue at Rs 800 | Gold Plated Statues in Mumbai | ID:  20215119888

पीतल के आलावा इन धातुओं का कछुआ भी हो सकता है लाभकारी 

ये जरूरी नई है आप अपने घर में पीतल का ही कछुआ रखें। आप कछुआ अपने हिसाब से अलग धातु का भी बनवा कर घर पर रख सकते है। आपको बतादें कि कुछ विशेष धातुओं का कछुआ रखना आपके लिए अच्छा माना जाता है जैसे कि पीतल, सोना या चांदी का कछुआ भी बनवा कर रख सकते हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि आप इसे घर की उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में रखें। घर की सुख समृद्धि के लिए आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ भी घर में रख सकती हैं। क्रिस्टल के कछुए को आप घर के ईशान कोण में रखें तो आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। वहीं कुछ वास्तु नियमों के अनुसार आप घर में जीवित कछुआ भी रख सकते हैं। 

Buy odishabazaar Crystal Turtle Tortoise for Feng Shui and Vastu for Career  and Luck Showpiece, Transparent, Standard (UZ- HOBW -5H79), 1 Piece Online  at Low Prices in India - Amazon.in

 

यह पढ़ें: Vastu Tips: इस नवरात्रि घर में सही नियमों के साथ स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति, होंगे अनेक लाभ