Elon Musk Will Change Twitter Look| बदल जाएगा Twitter का लुक, उड़ जाएगी चिड़िया, एलन मस्क का 'X' प्लान जानिए

बदल जाएगा Twitter का लुक; उड़ जाएगी चिड़िया, एलन मस्क का 'X' प्लान जानिए

Elon Musk Will Change Twitter Look

Elon Musk Will Change Twitter Look

Elon Musk Will Change Twitter Look: सोशल मीडिया का मशहूर प्लेटफार्म Twitter अब एक नए लुक में नजर आने वाला है। एलन मस्क ने इसके लिए तैयारी कर ली है। अब किसी भी वक्त ट्विटर का लुक बदल सकता है। दरअसल, ट्विटर को आप नए लोगो में देखेंगे। लोगो कैसा होगा? इसके बारे में एलन मस्क ने जानकारी भी दे दी है। एलन मस्क ने खुद लोगो का डिजाइन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखता है कि, ट्विटर की चिड़िया बनी हुई है जो कि एकदम से X की डिजाइन में बदल जती है। बतादें कि, एलन मस्क ने X अक्षर को लेकर ट्विटर पर कुछ अन्य ट्वीट भी किए हैं। एक ट्वीट में एलन मस्क ने कहा कि, यह जरूरी नही है कि, मुझे अक्षर X पसंद है। एक अन्य ट्वीट में एलन ने लिखा- यदि एक्स किसी भी चीज़ की शैली के सबसे करीब है, तो वह निश्चित रूप से आर्ट डेको होना चाहिए।

 

एलन मस्क ने ट्विटर लोगो पर लगा दिया था कुत्ता

एलन मस्क (Elon Musk) को उनके बिरले अंदाज के लिए जाना जाता है। एलन मस्क लगातार कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जो दुनिया को उनके बारे में चौंकाता रहता है। बता दें कि, इसी साल अप्रैल में एलन मस्क ने अचानक ट्विटर लोगो बदल दिया था। तब एलन मस्क ने ट्विटर लोगो पर मीम वाले कुत्ते की फोटो लगा दी थी। एलन मस्क के इस बदलाव से दुनिया को काफी हैरानी हुई। हालांकि, बाद में एलन मस्क ने ट्विटर लोगो पर मीम वाले कुत्ते को हटा दिया और फिर से नीली चिड़िया ले आए। बहराल, एलन मस्क (Elon Musk) ने जबसे ट्विटर को टेकओवर किया है तबसे वह लगातार कुछ न कुछ बदलाव करने में लगे पड़े हैं। Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर यानि 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा है|

सोशल मीडिया पर पर बेहद एक्टिव हैं एलन मस्क

एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और तमाम मुद्दों पर एक अलग अंदाज में अपनी बात कहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बातें और उनके द्वारा शेयर किए जाने वाले वीडियोज और तस्वीरें उन्हें चर्चा में बनाए रखती हैं। फिलहाल एलन मस्क ने दुनियाभर में हलचल पैदा कर रखी है। उन्होंने दुनियाभर के लोगों को हैरत में डाल रखा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि एलन मस्क करना क्या चाहते हैं? एलन मस्क ट्विटर के अलावा स्‍पेसएक्‍स और टेस्ला के चीफ भी हैं.

ट्विटर का इतिहास

वैसे ट्विटर का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। जब दुनिया में जनरेशन आधुनिकता की ओर अपने कदम आगे बढ़ा रही थी। तभी यह लांच हुआ। मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स ने ट्विटर को बनाया था और जुलाई 2006 में ट्विटर को लॉन्च कर दिया गया. इसके बाद देखते ही देखते ट्विटर यूजर्स की संख्या बढ़ने लगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 की शुरुआत तक, ट्विटर के 330 मिलियन से अधिक सक्रिय यूजर्स थे।