बिलग्राम में प्रेमिका से मिलने आना युवक को पड़ा महंगा: युवती के स्वजन ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर जमकर की धुनाई
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिलग्राम में प्रेमिका से मिलने आना युवक को पड़ा महंगा: युवती के स्वजन ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर जमकर की धुनाई

बिलग्राम में प्रेमिका से मिलने आना युवक को पड़ा महंगा: युवती के स्वजन ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर जमकर की धुनाई

बिलग्राम में प्रेमिका से मिलने आना युवक को पड़ा महंगा: युवती के स्वजन ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर जमकर क

लखनऊ। मल्लावां क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका की परिवार वालों ने पिटाई कर दी। पिटाई का वहां पर मौजूद एक युवक ने वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मल्लावां क्षेत्र के एक गांव के युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि युवक उससे मिलने के लिए गांव के बाहर पहुंचा। कुछ देर बाद उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई।

गांव के बाहर दोनों बात कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही युवती का भाई और मां भी पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को भी पीटा। मारपीट होते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां पर मौजूद युवक ने इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वीडियो का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फंदे से लटकता मिला युवक का शव: ग्राम बारामऊ के अंकित का शव शुक्रवार दोपहर घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। परिवारवालों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। युवक तीन भाइयों में छोटा था और एक बहन है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।