CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy

CM भगवंत मान की दो टूक... VC विवाद पर पंजाब के राज्यपाल को ऐसी बात, मामला गरमाया

CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy

CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy

CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University - PAU) लुधियाना में VC की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है| हैरानी की बात तो यह है कि यह विवाद यहां की भगवंत मान सरकार और राज्यपाल के बीच ही छिड़ा हुआ है|

पंजाब: जेल में बंद सिद्धू की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द, लो BP, ले जाया गया अस्पताल

दरअसल, पंजाब के राज्यपाल ने PAU लुधियाना में VC की नियुक्ति को गैरकानूनी करार दिया है और वीसी को तत्काल हटाने की बात कही है लेकिन इसके उलट भगवंत मान सरकार वीसी की नियुक्ति को सही बता रही है और वीसी को न हटाने की बात कह रही है|

मान सरकार ने अब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को स्पष्टीकरण का एक लेटर भी भेज दिया है| जिसमें मान सरकार राज्यपाल को यह साफ-साफ समझा रही है कि वीसी की नियुक्ति एकदम जायज है| सीएम भगवंत मान ने लेटर को ट्विटर पर भी जारी किया है|

लेटर में लिखा गया है कि PAU लुधियाना में VC की नियुक्ति संबंधित एग्रीकल्चर बोर्ड द्वारा तय की जाती है और आप कह रहे हैं कि आपकी मंजूरी नहीं ली गई| आपको बता दिया जाए कि इस नियुक्ति में न तो मुख्यमंत्री का कोई रोल होता है और न ही राज्यपाल का| इसलिए आप इसे गैरकानूनी मत कहिये| वीसी की जो नियुक्तियां पहले हुईं हैं वो भी ऐसे ही हुई हैं| वीसी की नियक्ति एक्ट 1970 के तहत की गई है| यानि मान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वीसी को नहीं हटाया जाएगा|

देखें पूरा लेटर

CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy
CM Bhagwant Mann Letter To Punjab Governor Over PAU VC Controversy

राज्यपाल ने क्या कहा था?

हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा था कि, PAU लुधियाना के VC की नियुक्ति गैरकानूनी तरीके से की गई है| नियुक्ति में न उनकी मंजूरी ली गई और न ही UGC के नियमों का किसी तरीके से पालन किया गया| इसलिए यह नियुक्ति अवैध है और ऐसे में सरकार इसे रद्द करते हुए नए VC को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करे|

19 अगस्त को थी नए VC की नियुक्ति

ज्ञात रहे कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University - PAU) लुधियाना में वीसी का पद काफी समय से खाली पड़ा हुआ था| जिसे देखते हुए हाल ही में 19 अगस्त को यहां नए वीसी की नियुक्ति कर दी थी| प्रसिद्ध शोधकर्ता डॉ. सतबीर सिंह गोसल को PAU लुधियाना का नया VC बनाया गया था|

मान सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही है तकरार

पंजाब के राज्यपाल और यहां की भगवंत मान सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है| दोनों पक्षों में यह तकरार तब शुरू हुई जब हाल ही में 22 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था लेकिन एन मौके पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी| जिसके बाद मान सरकार और राज्यपाल में वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया और अबतक जारी है|