Chetna Josshi Tiwari Become Mrs India 2023  

'जितनी मॉर्डन हूँ उतनी ही संस्कारी भी हूँ', इंदौर की बेटी Chetna Josshi Tiwari बनी Mrs India 2023, मलाइका अरोड़ा ने भी की तारीफ 

Chetna Josshi Tiwari Become Mrs India 2023  

Chetna Josshi Tiwari Become Mrs India 2023  

Chetna Josshi Tiwari Become Mrs India 2023: आख़िरकार वह समय आ ही गया और देश की मिसेज इंडिया इंक सीज़न 4 की विजेता के नाम की घोषणा हो गई। इस बार यह प्रतिष्ठित खिताब इंदौर की 29 वर्षीय बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। इसके साथ ही चेतना जोशी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी काेलंबो में हुई प्रतियोगिता में विश्वभर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकर चेतना ने मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सर पर सजाया।

मलाइका अरोड़ा ने अनाउंस किया नाम
आप इस वीडियो में देख सकते है कि मलाइका अरोड़ा मिसेज इंडिया 2023 के विनर की अनाउंसमेंट करती दिख रही हैं और जब वो चेतना जोशी के नाम की अनाउंसमेंट करती हैं तो विनर के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। गोल्डन कलर का लिबास पहने हसीना किसी अप्सरा की तरह लग रही थीं और अब वो वाकई देश की सबसे खूबसूरत शादीशुदा महिला चुन ली गई हैं और ये खिताब उन्होंने खुद के दम पर, खुद के टैलेंट पर जीता है। वो खूबसूरत तो हैं ही लेकिन अपनी समझदारी का परिचय भी मंच पर उन्होंने दिया और बन गईं मिसेज इंडिया 2023।  

चेतना जोशी तिवारी ने क्या कहा ? 
चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं। आपको बतादें चेतना जितनी मॉर्डन हैं उतनी ही संस्कारी भी। अपने ट्रेडिशन को दिल से फॉलो करती हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम में नजर भी आती हैं। लहंगा तो कभी साड़ी पहने हुए चेतना ने काफी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो और भी खूबसूरत लग रही हैं।