200 साल पुराना कंडोम म्यूजियम में रखा गया; देखने के लिए दौड़े जा रहे लोग, कंडोम पर कामुक तस्वीर भी प्रिंट, जानिए कंडोम का इतिहास

200 Year Old Condom

200 Year Old Condom in Museum Netherlands Sex Protection Interesting Facts

200 Year Old Condom: आमतौर पर कंडोम को सेक्स के दौरान उपयोग में लाया जाता है और इसके बाद यह खराब स्थिति में कूड़े के ढेर में दिखाई देता है। कंडोम की चर्चा भी होती है तो सिर्फ सेक्स के लिए और इसके फ्लेवर के लिए। लेकिन नीदरलैंड में एक कंडोम अलग ही वजह से पूरी दुनिया में चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इस कंडोम का इतिहास 200 साल पुराना है। 200 साल पुराने इस कंडोम को नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम के मशहूर राइक्स म्यूज़ियम में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।

200 साल पुराने कंडोम को देखने के लिए दौड़े जा रहे लोग

बताया जाता है कि, ये कंडोम अच्छी स्थिति में दिख रहा है लेकिन ये बहुत नाजुक है। खास बात यह है कि यह कंडोम जानवरों की आंतों से बना हुआ है। ये दुर्लभ कंडोम 1830 के आसपास का है, जो कि फ्रांस के किसी महेंगे वैशयालय में उपयोग के लिए रखा गया था। हालांकि, बताया जाता है कि, इसे हासिल करने के बाद जब इसकी अल्ट्रा वॉयलेट रोशनी में जांच की गई तो पाया गया इस कंडोम का इस्तेमाल नहीं हुआ है। ये काफी अच्छी हालत में था। पिछले साल ही म्यूज़ियम ने इसे एक नीलामी में खरीदा था।

इसके बाद अब इसे म्यूजियम में रखा गया है और लोगों के लिए प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। राइक्स म्यूज़ियम की क्यूरेटर जॉयस ज़ेलेन का कहना है कि, जब से ये कंडोम प्रदर्शित किया गया है तब से म्यूज़ियम लोगों से भरा हुआ है। लोग बड़ी संख्या में यहां पहुँच रहे हैं। उनकी काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। युवा और बड़ी उम्र, दोनों तरह के लोग इस कंडोम को देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये कंडोम नवंबर के आख़िर तक प्रदर्शनी में रहेगा।

200 Year Old Condom in Museum Netherlands Sex Protection Interesting Facts

कंडोम पर कामुक तस्वीर भी प्रिंट

बेशक यह कंडोम सेक्शुअलिटी पर एक प्रदर्शनी का हिस्सा है। इस कंडोम पर एक महिला और तीन लोगों की तस्वीर बनी हुई है। यह तस्वीर कामुकता और कामुक उत्तेजना को दर्शा रही है। जो महिला इसमें दिख रही है उसके कपड़े खुले हुए दिख रहे हैं। राइक्स म्यूज़ियम की क्यूरेटर जॉयस ज़ेलेन का कहना है कि, इस म्यूज़ियम साढ़े सात लाख प्रिंट, चित्र और फोटोग्राफ़ हैं। लेकिन किसी कंडोम पर प्रिंट का ये पहला कलेक्शन म्यूज़ियम में आया है।

ज़ेलेन ने कहा, "हम कह सकते हैं कि हमारा एक मात्र कला संग्रहालय है जिसमें प्रिटेंड कंडोम है। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान अन्य संग्रहालयों को यह कलाकृति "उधार देने के लिए तैयार" है। बहराल 200 साल पुराने इस कंडोम को लेकर कहा जा रहा है कि उस दौर की ये असामान्य चीज एक ऐसे युग में यौन स्वास्थ्य के उजले और स्याह पक्ष को दिखाती है, जब यौन आनंद की तलाश करते वक़्त अवांछित गर्भ धारण होने और यौन रोग का डर रहता था।

200 Year Old Condom in Museum Netherlands Sex Protection Interesting Facts

कंडोम का इतिहास क्या है?

नीदरलैंड के म्यूजियम में रखे 200 साल पुराने इस कंडोम की कहानी में जानवरों की आंतों का जिक्र है। मतलब कंडोम का इतिहास करीब 200 साल पुराना है। कंडोम सिर्फ आज के जमाने में ही तैयार नहीं किए गए। शुरूआती दौर में कंडोम जानवरों की आंतों और लिनन कपड़े से बनाए जाते थे। लेकिन कभी जानवरों की अंतड़ियों से बनने वाला प्रोटेक्शन आज डेवलप हो चुका है। अब समय के साथ कंडोम बनाने में लेटेक्स और पॉलियुरेथीन जैसे आधुनिक पदार्थों का इस्तेमाल शुरू हो गया है, जिससे इनकी सुरक्षा और प्रभावशीलता बढ़ी है। आज कंडोम यौन स्वास्थ्य और गर्भनिरोध का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

ये क्या! स्कूल में छात्रों के बैग से निकले कंडोम; 7वीं से 10वीं क्लास के छात्रों के बैग चेक किए गए तो हैरान रह गए सब, और भी चीजें मिलीं

'मैम...सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? कल को फिर तुम कॉन्डम भी मांगोगी', लड़की के सवाल पर महिला IAS का बेतुका बयान