श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर चंडीगढ़ पुलिस ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई

Occasion of Martyrdom Day of Shri Guru Arjun Dev Ji

Occasion of Martyrdom Day of Shri Guru Arjun Dev Ji

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Occasion of Martyrdom Day of Shri Guru Arjun Dev Ji: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर वीरवार को यूटी साउथ डिविजन के एसडीपीओ जसविंदर सिंह की टीम ने एक अच्छी पहल करते हुए और पुलिस ने गर्मी के दिनों में छबील लगाकर ठंडा शरबत और साथ हलवा-चना या केले जैसी खाने की चीज बांटना, यह वाकई बड़ा पुण्य का काम है।गर्मी के दिनों की यह सबसे बड़ी सेवा है| सड़क पर लगी छबील गर्मी की तपन में न जाने कितने प्यासे लोगों को तृप्त करती है|यह कार्य यूटी साउथ डिविजन के एसडीपीओ जसविंदर सिंह की टीम ने कर दिखाया। जिसमें थाना पुलिस की सभी महिला पुलिस कर्मी सेवा करते हुए नजर आए।

Occasion of Martyrdom Day of Shri Guru Arjun Dev Ji

बतादें कि, वीरवार को इस सेवा भाव में चंडीगढ़ पुलिस ने भी हिस्सा लिया| एसडीपीओ साउथ डिविजन जसविंदर सिंह  और उनकी टीम) द्वारा सेक्टर 34 स्थित थाने के बाहर छबील लगाई गई| इस छबील में रूह-अफजा, दूध और ठंडे पानी से मिक्स शरबत और हलवा चने का प्रसाद का वितरण किया गया|लगाई गई छबील सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चली।