Chandigarh Schools Closed| ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन का फैसला, अब 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल

ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन का फैसला; अब इस तारीख तक बंद रहेंगे 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल, शिक्षा निदेशक ने ऑर्डर जारी किया

Chandigarh Schools Closed Latest Order By Administration

Chandigarh Schools Closed Latest Order By Administration

Chandigarh Schools Closed: उत्तर भारत के इलाकों में इन दिनों जबरदस्त ठंड हो रही है। धुंध और शीत लहर के चलते लोग गलन से कपे जा रहे हैं। इसीलिए चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बंद रखने का सिलसिला आगे बढ़ गया है। दरअसल, विकराल ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला किया है कि शहर में अब 8वीं क्लास तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस बीच 8वीं तक सभी क्लासेज फिजिकल मोड की जगह ऑनलाइन मोड में तय समयानुसर लगाई जा सकेंगी। जबकि 9वीं से 12वीं तक की क्लासेज पहले की तरह ही फिजिकल मोड में तय समयानुसर चलेंगी। यानि 9वीं से 12वीं तक के लिए सभी स्कूल खुले रहेंगे।

छुट्टी 4 बजे से पहले करनी होगी  

चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा के निदेशक एचपीएस बराड़ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, इन दिनों कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है और ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों को झेलना पड़ता है। बच्चे ठंड के संपर्क में आने से बचें इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 8वीं क्लास तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 जनवरी तक बंद कर दिये हैं। इस दौरान 8वीं तक सभी क्लासेज ऑनलाइन मोड पर चल सकेंगी। लेकिन फिजिकल मोड में कोई कक्षाएं नहीं होंगी।

वहीं आदेश में आगे कहा गया कि, 9वीं से 12वीं तक के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही शाम 4 बजे से पहले स्कूलों को बंद करना होगा। आदेश में कहा गया कि स्कूलों को इन कक्षाओं के लिए समय निर्धारित करते समय विशेष रूप से सुबह और देर शाम की ठंड और बच्चों को स्कूल आने-जाने में लगने वाले समय को ध्यान में रखना चाहिए।

Chandigarh Schools Closed Latest Order By Administration
Chandigarh Schools Closed Latest Order By Administration

 

13 जनवरी तक बंद किए गए थे स्कूल

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में 8वीं क्लास तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद किए थे। 14 जनवरी को संडे पड़ने के कारण स्कूल 15 जनवरी सोमवार से खुलने थे। लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने फिर से स्कूलों को बंद रखने का फरमान सुना दिया। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड के चलते ही 6 जनवरी को ही स्कूलों के समय में बदलाव भी किया था।

आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी अगले 4-5 दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। अभी ठंड में ठिठुरना ही पड़ेगा। इसके बाद मौसम का तापमान बढ़ना शुरू हो सकता है। जिसके बाद ठंड में कमी आ सकती है। इन दिनों ठंड ने विकराल रूप ले रखा है।लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी पड़ रही है। कोहरे की वजह से सुबह घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं।