Oh God! जम्मू में बड़ा दर्दनाक हादसा: धूं-धूं कर जल उठी यात्रियों से भरी बस, बड़ा खौफनाक पूरा दृश्य, इतने लोगों की मौत

Oh God! जम्मू में बड़ा दर्दनाक हादसा: धूं-धूं कर जल उठी यात्रियों से भरी बस, बड़ा खौफनाक पूरा दृश्य, इतने लोगों की मौत

Bus Fire in Jammu near Katra

Bus Fire in Jammu near Katra

Jammu News : जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| यहां एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है| मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा के नजदीक यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई| जिसके बाद बस आग में बुरी तरह धधक उठी और धूं-धूं कर जलने लगी| इस बीच कई यात्रियों को समय रहते उतरने का मौका नहीं मिल पाया और वह आग की चपेट में आ गए| बताया जा रहा है कि, बस में आग लगने के इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है| ADGP जम्मू ने इसकी पुष्टि की है| वहीं, करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हैं| जिनमें कुछ की हालत गंभीर है| सभी घायलों को अस्‍पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है|

Bus Fire in Jammu near Katra
Bus Fire in Jammu near Katra

 

बस के इंजन में लगी आग और फैल गई....

बताया जाता है कि, जब बस कटरा से निकली तो करीब 1.5 किमी दूर पहुंचते ही खरमल के पास आग की चपेट में आ गई| बस के इंजन में आग लगने के बाद आग जल्दी ही पूरी बस में फैल गई| हालांकि, बस में अचानक आग के हादसे की पूरी तहकीकात की जा रही है| एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है| वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इस बस में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे। फिलहाल, हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है|

ADGP जम्मू द्वारा किये गए ट्वीट्स .....

 

Bus Fire in Jammu near Katra
Bus Fire in Jammu near Katra