Panchkula Chunav: पंचकूला के 20 में से 17 वार्ड बीजेपी ने जीते; कांग्रेस मात्र 1 वार्ड में सिमटी, AAP-इनेलो का नहीं खुला खाता

पंचकूला के 20 में से 17 वार्ड बीजेपी ने जीते; कांग्रेस मात्र 1 वार्ड में सिमटी, 2 में निर्दलीय, AAP-इनेलो का नहीं खुल सका खाता

BJP Won 17 Wards Out Of The 20 Wards in Panchkula Chunav Result 2026

BJP Won 17 Wards Out Of The 20 Wards in Panchkula Chunav Result 2026

Panchkula Chunav Result 2026: पंचकूला नगर निगम चुनाव में बीजेपी की एकतरफा लहर देखने को मिली है और पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने पंचकूला मेयर पद पर प्रचंड जीत हासिल करने के साथ-साथ यहां के 20 वार्डों में से रिकॉर्ड 17 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया है। बीजेपी ने जहां 17 वार्डों में अपनी जीत का परचम लहराया तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य की की हालत बेहद पतली रही। कांग्रेस पार्टी केवल एक वार्ड में ही अपना खाता खोलने में सफल हो सकी। वहीं AAP और इनेलो का किसी भी वार्ड में खाता नहीं खुल सका। हालांकि 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जरूर बाजी मारी है।

पंचकूला के किन वार्डों में जीती बीजेपी?

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक तौर से जारी परिणाम के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से बीजेपी की परमजीत कौर लुबाना 2,358 मतों से विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 3,833 वोट मिले। इसी तरह वार्ड नंबर 2 से बीजेपी की परमजीत कौर 1,979 वोटों से जीतीं। उन्हें कुल 3,101 वोट मिले। वार्ड नंबर 3 से बीजेपी के सुरेश कुमार वर्मा 1,087 वोटों से विजयी रहे। वर्मा को कुल 2,059 वोट मिले। वार्ड नंबर 4 से बीजेपी के भारत हितैषी 2,565 वोटों से जीते। हितैषी को कुल 3,688 वोट मिले। इसी तरह वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के जय कुमार कौशिक 1,810 वोटों से जीते। कौशिक को कुल वोट 3,394 हासिल हुए।

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के पार्थ गुप्ता 866 वोटों से विजयी हुए। पार्थ गुप्ता को कुल 2,137 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से बीजेपी के ज्योति प्रसाद 79 वोटों से जीते और उन्होंने कुल 1,791 वोट प्राप्त किए। वार्ड नंबर 8 से बीजेपी के राज कुमार जैन ने 948 वोटों से जीत हासिल की। जैन को कुल 2,038 वोट मिले। वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के हरेंद्र मलिक 1,623 वोटों से जीते। मलिक ने कुल 2,966 वोट पाये। वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के शेखर ने 59 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। शेखर को कुल 1,279 वोट मिले।

इसी तरह वार्ड नंबर 11 से बीजेपी की अनुराधा पूरी 1,209 मतों से विजयी हुईं, उन्हें कुल 3,159 वोट मिले। वार्ड नंबर 12 से बीजेपी के राकेश जगोता 2,872 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 3,827 वोट मिले। वार्ड नंबर 13 से बीजेपी के दीपक गर्ग 2,267 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 3,839 वोट मिले। वार्ड नंबर 14 से बीजेपी के राकेश गोयल 2,502 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 3,689 वोट मिले। वार्ड नंबर 15 से बीजेपी की प्रियंका 965 मतों से विजयी हुईं। उन्हें कुल 2346 वोट हासिल हुए। वार्ड नंबर 16 से बीजेपी की निर्मला देवी 360 मतों से विजयी हुईं। उन्हें कुल 2,039 वोट मिले।

इधर वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 मतों से विजयी रहे। उन्हें कुल 3043 वोट मिले। वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 मतों से विजयी हुईं। कौर को कुल 3000 वोट मिले। वार्ड नंबर 19 से बीजेपी की मनीषा रानी 1,180 मतों से विजयी हुईं। उन्हें कुल 3,811 वोट मिले। वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चौधरी 966 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 3440 वोट मिले।  

कुलमिलाकर बीजेपी ने मेयर पद पर ऐतिहासिक विजय दर्ज करने के बाद वार्डों में भी अपना प्रचंड दबदबा साबित किया है। वार्ड पार्षदों के चुनाव में बीजेपी की जीत की आंधी रही। वहीं इस शानदार परिणाम के बाद पंचकूला भाजपा कार्यालय और अन्य स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस बार पार्षद पद के लिए पंचकूला के 20 वार्डों में 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।

पार्थ गुप्ता बने सबसे कम उम्र के पार्षद

पंचकूला के वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल करने वाले पार्थ गुप्ता बीजेपी के युवा उम्मीदवार हैं। पार्थ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल को हराया है। ज्ञात रहे पार्थ गुप्ता पंचकूला के पूर्व विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं। पार्थ का यह पहला चुनाव था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की. इसके साथ ही वह पंचकूला के सबसे कम उम्र के पार्षद बन गए हैं। पार्थ गुप्ता अभी 21 साल के हैं। पार्थ गुप्ता के लिए यह एक बड़ा तोहफा है कि राजनीति में उनकी एंट्री जीत के साथ ही हो रही है।

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा