राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, CM ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, CM ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Sushila Baluni Passed away

Sushila Baluni Passed away

देहरादूनः Sushila Baluni Passed away: उत्तराखंड की चर्चित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वयोवृद्ध नेत्री और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थी और लम्बे समय से बीमार चल रही थीं।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 6 बजे घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर श्रीमती बलूनी को परिजन इलाज के लिए मैक्स अस्पताल भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से हृदय रोग के साथ आयु संबंधी विभिन्न रोगों से ग्रस्त थीं। इसके बावजूद वह लगातार सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रहती थीं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।

बता दें कि राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित विभिन्न राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह पढ़ें:

जंगल में गयी महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती

केदारनाथ धाम पंजीकरण पर लगी रोक, जानिए कब तक रहेगी पाबंदी; उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी

सांड पर सवार होकर सड़क पर निकला बाहुबली, भल्लालदेव की तरह मचा दिया गदर