पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू अब रिमांड पर: इतने दिनों तक विजिलेंस के कब्जे में रहेंगे, इधर CM भगवंत मान ने दिया यह बयान

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू अब रिमांड पर: इतने दिनों तक विजिलेंस के कब्जे में रहेंगे, इधर CM भगवंत मान ने दिया यह बयान

Bharat Bhushan Ashu On Remand

Bharat Bhushan Ashu On Remand

Bharat Bhushan Ashu On Remand : ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस द्वारा बीते सोमवार की शाम को गिरफ्तार किये गए पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू को अब कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया हैं| भारत भूषण आशु को 27 अगस्त तक रिमांड पर भेजा गया है| इस दौरान भारत भूषण आशू से विजिलेंस गहनता से पूछताक्ष और आगे की जांच-पड़ताल करेगी|

बतादें कि, विजिलेंस टीम ने भारत भूषण आशू को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह सैलून में मौजूद थे और बाल कटा रहे थे| इससे पहले कांग्रेस के ही एक पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भी गिरफ्तार किया जा चुका हैं| साधू सिंह धर्मसोत वन मंत्री रहते भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं| वहीं, कांग्रेस के पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां जमानत पर हैं।

इधर CM भगवंत मान ने दिया यह बयान

भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी पर जब यह बात चली कि राजनीतिक फायदे के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार यह सब कर रही है तो इसपर सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने लोगों से वादा किया था कि पंजाब को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ये गिरफ्तारी उसी का हिस्सा है। कानून अपना काम कर रहा है। हम कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं ले रहें। हम सबूत के बिना कार्रवाई नहीं करते|