अरविंद केजरीवाल पंचकूला की धरती से करेंगे 2024 में हरियाणा में आप की सरकार बनाने का शंखनाद: योगेश्वर शर्मा

अरविंद केजरीवाल पंचकूला की धरती से करेंगे 2024 में हरियाणा में आप की सरकार बनाने का शंखनाद: योगेश्वर शर्मा

AAP Government

AAP Government

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश संयुक्त सचिव योगेश्वर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

पंचकूला 7 जुलाई 2023 : AAP Government: आम आदमी पार्टी द्वारा जिला पंचकूला में आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार 9 जुलाई को होगा। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के  प्रदेश संयुक्त सचिव  योगेश्वर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। ताकि कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था ,एवं अन्य तैयारियों का समुचित प्रबंध किया जा सके। 
योगेश्वर शर्मा ने बताया की 9 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता सहित प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनुराग डांडा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह , प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन डॉक्टर अशोक तंवर सहित करीबन 2 से ढाई हजार पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

योगेश्वर शर्मा ने कहा की पंचकूला की धरती से ही हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का शंखनाद करने आ रहे हैं और हमारे दोनों मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता के लिए भी आम आदमी पार्टी के मुफ्त एवं 24 घंटे बिजली का वारंटी कार्ड का ऐलान करेंगे।

उनके साथ इस मौके पर  पूर्व सैनिक विंग के जिलाध्यक्ष कैप्टन अमरजीत सिंह, ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, ओबीसी विंग के उपाध्यक्ष मक्खन सिंह , ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव पवन वालिया,यूथ के जिलाध्यक्ष आर्य सिंह, मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

हरियाणा के जींद में हाहाकार; रोडवेज बस और क्रूजर गाड़ी की भयानक टक्कर में कई लोगों की मौत, कई घायल, खून से लथपथ पड़ी थीं डेड बॉडीज

घुटनों के ऊपर चढ़ा पैंट... देखिए, कैसे खेत में धान लगा रहे हैं राहुल गांधी, ट्रैक्टर से जुताई भी की, सोनीपत में किसानों को देखा तो रुक गए

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने क्लर्कों के धरने को दिया समर्थन