Amritpal Singh News Today Updates: अमृतपाल के साथी दनादन लगा रहे निशाना, सैनिकों जैसे हो रहे थे ट्रेंड

अमृतपाल के साथी दनादन लगा रहे निशाना, VIDEO; सैनिकों जैसे हो रहे थे ट्रेंड, बंदूकों से गोलियां दागने की ये ट्रेनिंग देखिए

Amritpal Singh News Today Updates

Amritpal Singh News Today Updates

Amritpal Singh News Today Updates: 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल भले ही अब तक पंजाब पुलिस के हाथ नहीं लगा हो लेकिन उसे लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं और ये खुलासे बेहद चौंकाने वाले हैं। अमृतपाल अंदरूनी सक्रियता के साथ कई ऐसे कारनामे कर रहा था कि जिस बारे में पहले पता ही नहीं चल पाया। दरअसल, अब अमृतपाल के साथियों की ट्रेनिंग का वीडियो मिला है। सैनिकों की तरह अमृतपाल के साथी बंदूक चलाने में निपुण हो रहे हैं। यानि इनकी जबरदस्त ट्रेनिंग हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अमृतपाल के साथी बंदूकों से गोलियां दागते हुए दनादन निशाना लगा रहे हैं। बताते हैं कि, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह गिल उर्फ ​​गोरखा बाबा को गिरफ्तार करने के बाद उकसे मोबाइल की चेकिंग में यह वीडियो बरामद किया।

अमृतपाल ने अपने गांव में फायरिंग रेंज बना रखी थी

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया था कि, अमृतपाल ने अमृतसर स्थित अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में फायरिंग रेंज बना रखी थी. जहां उसके साथी बंदूक चलाने में निपुड़ता हासिल कर रहे थे। वहीं अमृतपाल के साथियों द्वारा जो बंदूकें चलती हुईं दिख रही हैं उनपर AKF लिखा हुआ है।

बतादें कि, यह वही AKF है। जिसे लेकर हाल ही में पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। पुलिस ने बताया था कि, अमृतपाल AKF नाम से अपनी निजी फ़ौज बना रहा था। AKF का पूरा नाम  'आनंदपुर खालसा फोर्स' है। पुलिस को अमृतपाल के घर और उसके साथियों से बरामद हथियारों पर AKF लिखा मिला था। साथ ही बुलेटप्रूफ जैकेट भी बरामद हुई थीं। जिनपर भी AKF लिखा था। बतादेंकि, अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

ISI कनेक्शन और विदेशी फंडिंग के बाद खातों की जांच

बताया जा रहा है कि, अमृतपाल और वारिस पंजाब दे संगठन के ISI कनेक्शन और विदेशी फंडिंग के तथ्य सामने आने के बाद उन तमाम खातों की जांच की जा रही है। जिनसे अमृतपाल और उसके संगठन के पास पैसे पहुंच रहे थे।

पंजाब से भाग हरियाणा पहुंचा अमृतपाल

वहीं खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल अब पंजाब से बाहर जा चुका है। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, अमृतपाल पंजाब से भागकर 19 मार्च की रात हरियाणा के शाहबाद पहुंचा और यहां एक महिला के घर पर शरण ली।

आईजी ने कहा कि, अमृतपाल को शरण देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताक्ष जारी है। वहीं अमृतपाल के पंजाब से बाहर जाने पर आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमाओं पर चेकिंग तेज कर दी गई है। अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब पुलिस को सभी राज्यों का सहयोग मिल रहा है।

आईजी ने कहा कि, अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अमृतपाल के करीब है। आपको बतादें कि, अमृतपाल पर NSA लगा दिया गया है। अमृतपाल पर NSA की कार्रवाई 18 मार्च को ही हो गई थी। साथ ही अमृतपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

पंजाब से भेष बदलकर भागा है अमृतपाल

आपको बतादें कि, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पंजाब से भेष बदलकर भागा है। यानि अबतक वह जिसे चोले में नजर आ रहा था. उसका वह चोला अब उतर चुका है। दरअसल, अमृतपाल का जब पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो वह सबसे पहले नांगल अमिया में गुरुद्वारे साहिब पहुंचा और यहां उसने अपने कपड़े बदले। गुरुद्वारे में अमृतपाल ने पैंट-शर्ट डाली और इसके बाद फरार हो गया।

अब तक 207 लोग पकड़े

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी दी कि, अमृतपाल और वारिस पंजाब दे संगठन के खिलाफ पंजाब पुलिस के ऑपरेशन में अब तक 207 लोग पकड़े गए हैं. जिनमें से अब तक 30 लोगों को क्रिमिनल एक्टिविटी के चलते हार्डकोर आरोपियों की श्रेणी में रख इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आईजी ने बताया कि, मुख्य आरोपी अमृतपाल सहित अन्य पर अब तक कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पूरे ऑपरेशन पर सीएम मान की करीब से नजर

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, इस पूरे ऑपरेशन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान करीब से नजर बनाए हुए हैं। सीएम मान अफसरों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। साथ ही उनकी हिदायत है और सख्त निर्देश हैं कि, इस ऑपरेशन में यह तय किया जाए कि कोई भी बेकसूर न फंसे। उसे सजा न मिले। उसपर कार्रवाई न हो।

स्क्रीनिंग के बाद बहकावे में आए लोगों को छोड़ेंगे

आईजी गिल ने कहा कि, सीएम के निर्देशानुसार अमृतपाल और वारिस पंजाब दे संगठन के खिलाफ ऑपरेशन में हम यह जरूर तय करेंगे कि निर्दोषों पर कारर्वाई न हो। जो बहकावे में आ गए, जिन्हें सही से चीजें पता नहीं हैं। उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी और उनके वैरिफिकेशन के बाद हम उन्हें चेतावनी देने के साथ रिलीज कर देंगे। आईजी गिल ने बताया कि, 30 गिरफ्तारियों के अलावा अन्य 177 को पुलिस ने हिरासत में रखा है।

यह पढ़ें- फिर आया भूकंप; जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता, आखिर बार-बार क्यों हिल रही धरती?