Advisory on Tomato Virus: केंद्र ने 'टोमेटो वायरस' पर जारी की एडवाइजरी, 1 से 10 साल तक के बच्चों को बताया ज्यादा खतरा

अब 'टोमेटो वायरस' से हो जाएं सावधान: केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, 1 से 10 साल तक के बच्चों को बहुत ज्यादा खतरा, जानिए लक्षण और इलाज

Advisory on Tomato Virus

Advisory on Tomato Virus

Advisory on Tomato Virus : कोरोना के बाद अब 'टोमेटो वायरस' (Tomato Virus) से सावधान रहने को कहा जा रहा है| दरअसल, इन दिनों देश में हैंड-फुट एंड माउथ रोग के मामले देखने को मिल रहे हैं| जहां इसी रोग को 'टोमेटो वायरस' नाम से भी जाना जा रहा है| चिंता की बात यह है कि, 'टोमेटो वायरस' बच्चों को सबसे ज्यादा अपनी जद में ले रहा है| जहां इसीलिए अब केंद्र की तरफ से इस 'टोमेटो वायरस' को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है| इस एडवाइजरी में वो तमाम बातें बताई गई हैं जिससे 'टोमेटो वायरस' की पहचान (Tomato Virus Symptoms) की जा सकती है और अपना बचाव किया जा सकता है|

क्या है 'टोमेटो वायरस'?

केंद्र ने एडवाइजरी में बताया है कि, 'टोमेटो वायरस' (Tomato Virus) एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर 1-10 वर्ष की आयु के छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है| इसके अलावा इस बीमारी की चपेट बड़े लोग सिर्फ वही आ रहे हैं जिसका प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है| केंद्र ने यह भी कहा कि 'टोमेटो वायरस' के इलाज के लिए अभी कोई विशेष दवा मौजूद नहीं है। इससे मिलती बीमारियों में जिन दवाओं का प्रयोग होता है वही दवाएं प्रयोग की जा रही हैं|

कोरोना जैसा वायरस नहीं है 'टोमेटो वायरस'

इसके साथ ही केंद्र ने यह भी साफ़ किया है कि 'टोमेटो वायरस' से सावधानी बेहद जरुरी है लेकिन लोग इसे ARS-CoV-2, मंकीपॉक्स, डेंगू या चिकनगुनिया से बिल्कुल भी संबंधित न करें| हालांकि,  'टोमेटो वायरस' बीमारी के कुछ लक्षण इन बीमारियों से मिलते जुलते हैं| केंद्र ने बताया कि  'टोमेटो वायरस'  बुखार, गले में खराश, थकान, शरीर में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाता है| इस वायरस में सूजन भी हो सकती है| शरीर में हाथ, पैर और मुंह में फफोलेदार छाले से हो सकते हैं|

'टोमेटो वायरस' से बचाव कैसे करें

केंद्र के अनुसार, कुछ नियमों का पालन कर आप 'टोमेटो वायरस' से बचाव कर सकते हैं| जैसे इसकी सबसे अच्छी रोकथाम आसपास की उचित स्वच्छता और स्वच्छता का रखरखाव है। जिसमें 'टोमेटो वायरस' के लक्षण दिख रहे हैं वो खुद को अन्य लोगों से 5-7 दिनों के लिए दूर कर ले| लोग भी उसके पास न जाए| लक्षण वाले व्यक्ति के शरीर से छुई गई चीजें कतई न छुएं| शरीर पर निकले दानों को हाथ न लगाएं| जितना हो सके आराम करें|

केरल में Tomato Virus के मामले सबसे ज्यादा

केरल में सबसे ज्यादा मामले एक जानकारी में बताया गया कि, 'टोमेटो वायरस' (Tomato Virus) की पहचान सबसे पहले केरल के कोल्लम में 6 मई, 2022 को हुई थी। इस समय केरल में 'टोमेटो वायरस' के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं| यहां 26 जुलाई तक पांच साल से कम उम्र के 82 बच्चे इस वायरस की चपेट में आए हैं| इसके अतिरिक्त ओडिशा में 1-9 वर्ष की आयु के 26 बच्चों में यह वायरस मिला है|