Aaj ka Panchang 12 April 2024: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सौभाग्य योग समेत बन रहे हैं ये 2 संयोग, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 12 April 2024: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सौभाग्य योग समेत बन रहे हैं ये 2 संयोग, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 12 April 2024

Aaj ka Panchang 12 April 2024

Aaj ka Panchang 12 April 2024: राष्ट्रीय मिति चैत्र 23, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 30, शव्वाल 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार दमनक चतुर्थी, श्री (लक्ष्मी) पंचम, हय-व्रत।

सूर्योदय का समय 12 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 45 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अप्रैल 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 59 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट तक।

आज का उपाय : आज दुर्गा मां को पान के पत्ते पर हरि इलायची और लौंग रखकर अर्पित करें।