दैनिक राशिफल, 07-जनवरी

Rashi

मेष
Daily Horoscope, 07-January: कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 5

वृष 
 दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज वर्क प्लेस में आपको दो गुना फायदा होने के योग बन रहे है।
भाग्यशाली संख्या : 7

मिथुन 
 आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क 
 व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें।
भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह
 संतान की शिक्षा में उन्नति संभव है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। उनसे आपको पूर्ण सहयोग मिलने की भी उम्मीद है।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या
 नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। क्रोध को वश में रखे।
भाग्यशाली संख्या : 5

तुला 
 आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको याद करेगा। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

वृश्चिक 
 छात्रों को सफलता के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी यह मेहनत रंग भी लाएगी। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।
भाग्यशाली संख्या : 1

धनु 
 आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7

मकर 
 अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें।
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ 
 आज अपनी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं, आपको दोगुना लाभ होगा। अगर आप सरकारी ऑफिसर है तो आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है। ट्रांसफर मनचाही जगह पर होगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

मीन 
 अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें।
भाग्यशाली संख्या : 3