संविधान हत्या दिवस पर सीएम योगी का तीखा प्रहार: 'संविधान की प्रति लेकर घूमने वालों का असली चेहरा आया सामने'

CM-Yogi-(5)-1782416070780_v

CM Yogi's scathing attack on 'Constitution Murder Day

 संतकबीर नगर। CM Yogi's scathing attack on 'Constitution Murder Day, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान हत्या दिवस (25 जून, 1975) को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया। देश पर आपातकाल थोपने वाली राजनीतिक विरासत को लेकर आगे बढ़ रही कांग्रेस और सपा को नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान की प्रतियां लेकर घूमने वाले नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव बताएं कि वह कौन सा मुंह लेकर अब जनता के बीच जाएंगे। बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में धनघटा और खजनी विधानसभा क्षेत्रों की करीब 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने भारतीय संविधान और बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का सर्वाधिक अपमान किया है।

जनता को याद दिलाई बात

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जनता को बताना चाहिए कि वह किस नैतिक आधार पर लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। आपातकाल की 51वीं बरसी पर संतकबीरनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता को उस दौर की याद दिलाई।

कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की मूल भावना को न केवल कुचलने का प्रयास किया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, चौधरी चरण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, चंद्रशेखर सिंह, मुलायम सिंह यादव जैसे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेलों में डालकर प्रताड़ित किया। समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं को भी नहीं छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के सम्मान और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए यदि कोई प्रतिबद्ध है तो वह भाजपा है।

एक भी बच्चा स्कूल आने से वंचित न रहे : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम गोरखपुर में एक लाख बच्चों का भोजन बनाने की क्षमता वाले नवनिर्मित अक्षयपात्र के केंद्रीयकृत रसोईघर का लोकार्पण किया। उन्होंने आज से शुरू हुए बेसिक शिक्षा के सत्र को लेकर शिक्षकों का आह्वान किया कि वे प्रयास करें कि एक भी बच्चा स्कूल आने से वंचित न रहे। विद्यालय में प्रवेश दिलाने के साथ उसे यूनिफार्म, बैग, जूता, मोजा आदि सभी उपलब्ध कराया जाए।