Horoscope Today 17 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 June 2025

Horoscope Today 17 June 2025

Horoscope Today 17 June 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
आज दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। पार्टनर से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में भी काफी सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों का आज पत्नी से विवाद हो सकता है। कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है लेकिन वो आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा लेकिन इसके लिए समय अभी ठीक नहीं है। पैसों का नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सीक्रेट मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें क्योंकि कोई अपना ही धोखा दे सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। मेहनत के बाद भी इन्हें मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
आज ऑफिस में बॉस के साथ-साथ अन्य लोग भी आपकी तारीफ करेंगे, आपकी प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
परिवार में लोग आपकी बात से सहमत होंगे, जिससे बड़ा विवाद टल सकता है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास करने की भूल न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। रिस्क वाले काम न करें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे घर, दुकान या प्लाट खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगी। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।

तुला (Libra Daily Horoscope)
इस राशि के लोग साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बनेंगे। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। प्रेमियों का ब्रेकअप हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
अगर कोई पुराना विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग आज बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
आज ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। पेट दर्द हो सकता है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों को आज अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है इसिलए बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन करने से बचना होगा। आज सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। संतान की उपलब्धि देखकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार भी आज मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
आज खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पार्ट टाइम में कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 16 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 15 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 14 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल