हेमकुंड साहिब यात्रा विवाद: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर तनाव, निहंग जत्था रोका गया

Tension at Uttarakhand-Himachal border;

Hemkund Sahib Yatra Dispute

 नाहन। Hemkund Sahib Yatra Dispute, उत्तराखंड के करणप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान पंजाब के निहंग सिंह श्रद्धालुओं से पार्किंग को लेकर हुए मारपीट व अभद्र व्यवहार के विरोध में वीरवार शाम को पंजाब से सैकड़ो निहंग सिंह जिला सिरमौर के पांवटा साहिब होते हुए वीरवार रात को उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस को निहंग सिंह के उत्तराखंड में प्रवेश की सूचना दिन में ही मिल गई थी।

जिसके चलते दोपहर में ही उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल उत्तराखंड बॉर्डर कुलहाल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। बता दें कि पिछले दिनों हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के करण प्रयाग में निहंग सिंह के साथ स्थानीय लोगों ने पार्किंग को लेकर जो मारपीट और अभद्र व्यवहार किया था।

उसके विरोध में वीरवार शाम को पंजाब से निहंग सिंह का एक दल पांवटा साहिब पहुंचा। पंजाब से आए निहंग सिंह उत्तराखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार निहंग सिंह को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जिन स्थानीय लोगों ने निहंग सिंह के साथ मारपीट की व उत्तराखंड पुलिस के जिन पुलिस कर्मचारियों ने निहंग सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया, उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

पंजाब से आए निहंग सिंह के दल को उत्तराखंड में प्रवेश करने से पहले उत्तराखंड के कुलहाल बॉर्डर पर रोक दिया गया। इस समय उत्तराखंड बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस ने कड़ा पहरा है। पंजाब से आए निहंग सिंह उत्तराखंड पुलिस से करणप्रयाग जाने की मांग कर रहे हैं।

उत्तराखंड बॉर्डर पर तनातनी का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिन में ही भारी संख्या में पुलिस भर्ती तैनात किया है। हिमाचल के यमुना पुल से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले कुलहाल बॉर्डर पर माहौल भारी तनाव का बना हुआ है।

उत्तराखंड की ओर से सभी प्रकार का ट्रैफिक रोक दिया गया है स्थिति और तनाव पूर्ण बढ़ती जा रही है। करण प्रयाग और रुद्रप्रयाग जाने की जिद में लगे निहंगों के हाथों में तलवारें भी है। वे पुलिस को आगे जाने देने का दबाव बना रहे थे।

जानकारी मिली है कि उत्तराखंड के देहरादून जिला के एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और एसएचओ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में लगे रहे। उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर दोनों तरफ देहरादून यमुनानगर चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है।