हिमाचल प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई इलाकों में बारिश

Weather takes a turn in Himachal Pradesh

Weather takes a turn in Himachal Pradesh

शिमला। Weather takes a turn in Himachal Pradesh, हिमचाल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में वीरवार सुबह हिमपात हुआ, जबकि शिमला, मशोबरा, ठियोग, और सुंदरनगर में वर्षा हुई है। वर्षा व हिमपात से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसी ही स्थित न्यूनतम तापमान की रही है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट चंबा में 4.9, मशोबरा में 4.2, मनाली में 2.2 डिग्री की आई है, जबकि शिमला में 3.7, बिलासपुर में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। ताबो में 57, सुंदरनगर में 46, बिलासपुर में 44 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली।

बीते 24 घंटों के दौरान नगरोटा सूरियां में 48, सुंदरनगर में 30, बिलासपुर में 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून को लाहुल स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर और बिलासपुर को छोड़ आठ जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात और वर्षा हो सकती है। 29 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तेज होगी जिसका असर चार जुलाई तक रहने का अनुमान है।