पंजाब में आप पार्टी आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी फेरबदल की प्रबल संभावना

पंजाब में आप पार्टी आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी फेरबदल की प्रबल संभावना

पंजाब में आप पार्टी आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी फेरबदल की प्रबल संभावना

पंजाब में आप पार्टी आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन भी फेरबदल की प्रबल संभावना

अर्थ प्रकाश संवाददाता
चंडीगढ़।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन में मौजूद कई पीसीएस अधिकारियों ने अपने मूल राज्य को वापस लौटना शुरू कर दिया है। इसी के साथ चंडीगढ़ प्रशासन में भी पंजाब व हरियाणा के पीसीएस-एचसीएस अधिकारियों पैनल मांग रखे हैं। 
जानकारी के अनुसार,  इस हफ्ते चार और पीसीएस अधिकारियों की पंजाब वापसी हो जाएगी। पीसीएस कुलजीत पाल सिंह माही पिछले सप्ताह ही वापस लौटे हैं। बताया जा रहा है चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अधिकारियों की बढ़ती पकड़ से पंजाब के नेता नाराज हैं। आप सरकार की कोशिश होगी की उनके वफादार अधिकारी ही चंडीगढ़ में तैनात किए जाएं।  यह बदली का दौर एडीसी सहित चार अधिकारियों को वापस बुलाने से शुरू भी हो चुका है।
बताया जाता है कि कुलजीत पाल सिंह माही के बाद पंजाब के तीन पीसीएस अधिकारी भी जल्द चंडीगढ़ से रिलीव होकर पंजाब वापस लौट सकते हैं। इन अधिकारियों में सिटको सीजीएम रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवजोत कौर और डायरेक्टर हायर एजुकेशन जगजीत सिंह का नाम शामिल है। इन चारों अधिकारियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। अब चंडीगढ़ ने इन्हें रिलीव करना शुरू कर दिया है। इनके बाद पंजाब के दो से तीन और अधिकारियों को भी वापस बुलाया जा सकता है। इनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यह चंडीगढ़ में एक्सटेंशन पर हैं। इनमें राकेश पोपली का नाम भी शामिल है। यह बदली का दौर अब चलता ही रहेगा। इनकी जगह १४ नए अधिकारियों का पैनल आया है उनमें से नए अधिकारियों का चयन होगा। अब देखना है कि प्रशासन आए पैनल में किन-किन अधिकारियों का चयन करती है। चयन करने के बाद ये अधिकारी अपना कार्यभार संभाल लेंगे। 
यूटी कैडर का रहेगा दबदबा
पिछले कई महीनों से चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अधिकारियों का दबदबा बढ़ रहा है। प्रशासन के सभी अहम पदों पर यूटी कैडर के अधिकारी ही तैनात हैं। दानिप्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार को एडीसी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कई और अहम डिपार्टमेंट उन्हें सौंपे गए हैं। इसी कैडर के दो और अधिकारी अगले सप्ताह तक चंडीगढ़ आ सकते हैं। इससे स्थिति और मजबूत हो रही है। इससे पहले पंजाब को पत्र लिखने के बाद अधिकारियों का पैनल नहीं भेजा जा रहा था अब देखना है कि जो १४ अधिकारियों का पैनल आया हुआ है, चंडीगढ़ प्रशासन उनमें से सिलेक्ट करता है या नया पैनल मांगा जाएगा। 
ज्ञात रहे ये पैनल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भेजे गए थे। अब आप की सरकार आने के बाद संभव सरकार अपने शुभ चिंतकों को चंडीगढ़ भेजे।