MLA Vandana Singh told BJP a temple and God Yogi-Modi

इस विधायिका को सुनिए, भाजपा मंदिर... भगवान योगी-मोदी, अब लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

MLA Vandana Singh told BJP a temple and God Yogi-Modi

MLA Vandana Singh told BJP a temple and God Yogi-Modi

उत्तर प्रदेश में बीते बुधवार को भाजपा का कुनबा बढ़ गया| दरअसल, दो विधायिकाएं पार्टी में शामिल हो गईं| कांग्रेस में रहकर रायबरेली से विधायक बनीं अदिति सिंह और बहुजन समाज ​पार्टी में रहकर आजमगढ़ सगड़ी से विधायक बनीं वंदना सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन कर लिया| वहीं, इधर इस मौके पर विधायिका वंदना सिंह ने कुछ ऐसा बयान दे डाला जो कि चर्चा में आ गया और इसे लेकर राजनीतिक जगत के साथ आम लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं|

दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद वंदना सिंह ने भाजपा को मंदिर और योगी-मोदी को भगवान बताया| वंदना सिंह ने कहा कि भाजपा एक मंदिर है और मैंने एक मंदिर में प्रवेश लिया है और इसके भगवान योगी आदित्यनाथ और PM हैं। मैं उनकी नीतियों में विश्वास रखते हुए BJP में शामिल हुई हूं। BSP में मुझे मेरी गलती नहीं बताई गई, मेरा पक्ष नहीं जाना और मुझे निलंबित कर दिया गया|

लोग क्या आये रिएक्शन ....


अदिति सिंह ने क्या कहा?

वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से बहुत प्रभावित थी, मैंने पूरे पांच साल उनकी कार्यशैली पर गौर किया। मैं अपनी सीट पर ज़्यादा से ज़्यादा मेहनत करके सीट जीता कर लाने का वादा करती हूं|

UP भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। एक अखिलेश यादव और डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए।