A man reached the police station with buffalo

देख लो! थाने में भैंस लेकर पहुंचा शख्स, Police से की अजब डिमांड... इधर हरियाणा के इस IPS अफसर ने ...

A man reached the police station with buffalo

A man reached the police station with buffalo

इस दुनिया में हर प्रकार के लोग पड़े हुए हैं| वह कुछ भी करते हैं और कर सकते हैं| लेकिन लोग कभी-कभी ऐसा काम भी करते नजर आते हैं कि जिसके बारे में क्या ही कहा जाए? अब बताओ एक शख्स अगर अपनी भैंस लेकर थाने पहुंच जाए और पुलिस से कहे कि इसे दोहने में उसकी मदद की जाए तो आप क्या सोचेंगे| दरअसल, ऐसा हुआ है|

मामला मध्य प्रदेश का बताया जाता है| जहां एक शख्स अपनी भैंस लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिस से बोला कि उसकी एक समस्या है| जिसपर उसे पुलिस की मदद चाहिए| जब पुलिस ने शख्स ने पूछा कि वह भैंस को थाने क्यों लाया है तो शख्स ने बताया कि यही तो समस्या है| पुलिस ने कहा कैसे? शख्स ने कहा कि उसकी यह भैंस दूध नहीं दोहने दे रही है| पुलिस भैंस दोहाने में मदद करे|

इधर, पुलिस ने जब कहा कि चलो पुलिस मदद कर भी देगी तो फिर| इसपर शख्स ने कहा कि वह हमेशा पुलिस का एहसानमंद रहेगा| पुलिस ने जब आगे पूछा कि और कोई समस्या तो नहीं है तो शख्स ने बड़ी ही मासूमियत से कहा कि नहीं..... बस यही एक समस्या है क्या करूं .... बतादें कि, इस मामले  को हरियाणा कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर शेयर किया है|

आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-  भैंस दूध नहीं दे रही जनाब , आप ही कुछ समाधान कीजिए| इस शिकायत के साथ भिंड ( मध्य प्रदेश) के ये किसान पुलिस थाने पहुंच गए| पंकज नैन ने आगे कहा कि लोगों पर पुलिस का यह भरोसा मुझे पसंद आया|

वीडियो लिंक - https://twitter.com/ipspankajnain/status/1460446093406138376