Young Man Kissed To Snake: सांप को चूम रहा था शख्स, उसने पलटकर सीधा होठों पर डसा, देखें पूरा VIDEO

मौत को कौन KISS करता है भाई! सांप को चूम रहा था शख्स, उसने पलटकर सीधा होठों पर डसा, देखें पूरा VIDEO

Young Man Kissed To Snake

Young Man Kissed To Snake

Young Man Kissed To Snake : इस जमाने में एक से एक लोग पड़े हैं भाई... कुछ भी करते हैं| नहीं कुछ तो मौत से खेलने लग जाते हैं| उसे किसी महबूबा की तरह KISS करते हैं| अब है न ये अजीब पागलपन| बतादें कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| जो कि जमकर वायरल है| रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कर्नाटक के शिवमोगा इलाके का बताया जाता है| वीडियो में एक शख्स सांप को चूमता दिख रहा है| जहां इसी बीच सांप पलटकर सीधा शख्स के होठों को डस लेता है| जिसके बाद शख्स हड़बड़ा कर सांप को छोड़ उससे दूर हट जाता है| वहीं, शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है|

बच गया शख्स

बताते हैं कि, सांप के काटने के बाद शख्स को जल्दी से अस्पताल पहुंच गया| जहां उसे फ़ौरन इलाज दिया गया| शख्स जीवित है और वह ठीक है| जानकारी के अनुसार, जिस शख्स को सांप ने काटा वह सांप पकड़ने का काम करता है| इस घटना के दौरान भी वह इस सांप को पकड़ने आया था| लेकिन शख्स सांप पकड़कर उसके साथ स्टंट करने लगा| उसके मुंह को अपने मुंह से लगाने लगा| जहां इतने में सांप ने उसे डस लिया|

वीडियो में क्या दिखता है

आप वीडियो में देखेंगे कि एक मैदान सा है| जहां उक्त शख्स के साथ और भी कई युवक मौजूद हैं| सांप जैसे ही शख्स को काटता है वैसे ही शख्स तुरंत सांप को अपने हाथ से फेंक देता है| जिसके बाद सांप रेंगते हुए मौके से भागने की कोशिश करता है|

देखें वीडियो