PoK में पाकिस्तानी सेना ने लोगों पर बरसाईं गोलियां; 30 के करीब लोग मारे गए, 200 से ज्यादा घायल, हालात बेहद तनावपूर्ण
Pakistan Army Firing in PoK Around 30 People Killed 200 Injured
Pakistan Army Firing in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। आरोप है कि यहां पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं। जहां पाक सेना की इस गोलीबारी में 30 के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस कत्लेआम के बाद PoK में स्थानीय लोगों व पाकिस्तानी सेना में टकराव और बवाल की स्थिति बन गई है. सेना के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और नारेबाजी की जा रही है।
शोकसभा में जुटे लोगों और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी
बताया जाता है कि PoK में एक प्रदर्शनकारी की शोकसभा में जुटे लोगों और प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी आर्मी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जहां पाक सेना के इस हिंसक एक्शन में करीब 30 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और साथ ही कई लोगों के लापता होने का भी आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, PoK में जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने बताया कि इलाके में 9 जून को बंद के ऐलान और विरोध प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से हिंसा भड़की। JAAC का गंभीर आरोप है कि पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर सीधा निशाना बनाया। वहीं JAAC का कहना है कि जिसकी शोकसभा रखी गई थी, उसकी मौत भी पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में हुई थी। उसके अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे, तभी पाक सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी और हालात हिंसक हो गए।
आरोप- असीम मुनीर ने दिया गोलीबारी का आदेश
गंभीर आरोप है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने सीधे गोलीबारी का आदेश दिया। आदेश में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के प्रदर्शनकारी सदस्य जहां भी दिखें, उन्हें गोली मार दी जाये। फिलहाल पाकिस्तान की सेना पर आम नागरिकों और कश्मीरी जनता को निशाना बनाने का आरोप है। हालांकि पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
PoK के लोगों पर सरकार और सेना का अत्याचार
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रहने वाले लोग पाकिस्तानी सरकार और सेना से खुश नहीं हैं। पाक सरकार और सेना के लगातार अत्याचारों से वहां बगावत और विद्रोह के सुर फूट पड़े हैं। जिसकी एवज में वहां के लोगों को पाक सेना की गोली खानी पड़ रही है। कई बार PoK के लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर चुके हैं। वहां भारत के झंडे भी देखे गए। वहीं दूसरी तरफ भारत की पूरी नजर PoK पर है। भारतीय सेना भी इसके लिए तैयार है। भारत का स्पष्ट बयान है कि PoK भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान ने इसे अवैध रूप से कब्जाया हुआ है।
यह भी पढ़ें-