Women’s Reservation–Delimitation Bill

महिला आरक्षण-परिसीमन बिल गिरा, संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; BJP-कांग्रेस में तीखी सियासत

pp

Women’s Reservation–Delimitation Bill


लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े ‘संविधान संशोधन विधेयक’ के पारित न हो पाने के बाद संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधेयक के गिरने के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में महिला आरक्षण का बिल नहीं, बल्कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़ा विधेयक था, जिसे आरक्षण के नाम पर पेश किया गया। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच इस विधेयक को इतनी जल्दबाजी में क्यों लाया गया। उन्होंने इसे “सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी” करार देते हुए मांग की कि 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाए।

वहीं, भाजपा और एनडीए गठबंधन ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए “काला दिन” बताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने एक ऐतिहासिक सुधार को रोक दिया और अपनी “महिला विरोधी मानसिकता” को उजागर किया है।

इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।