कोरोनाकाल को डिजिटलकाल कह सकते हैं क्योंकि इसने अपने समय में डिजिटल को इतनी महत्वता दे दी है कि डिजिटल सिस्टम अब एक नई राह पर है| लोग ज्यादा से ज्यादा इसका यूज़ कर रहे हैं| मानना पड़ेगा कि कोरोना ने बहुत कुछ बदला है, बहुत कुछ नया सिखाया है| कोरोनाकाल के बाद से अबतक कई काम ऑनलाइन ही निपटाए जा रहे हैं| ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये मीटिंग्स हो रही हैं| लेकिन कई बार इन मीटिंग्स के दौरान लोगों को अजीब सी स्थिति से गुजरना पड़ जाता है| अब जब घर में कैमरे में सामने बैठकर मीटिंग की जाएगी तो इस दौरान शोर-शराबा की आवाज भी आएगी और कुछ ऐसा भी कैमरे में कैद हो सकता है जिससे काफी शर्मिंदा होना पड़ जाये|
दरअसल, ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ है जो कि घर से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल था| अब शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| बात यूँ है कि जब शख्स मीटिंग में था तभी अचानक से उसकी पत्नी आई और उसे चूमने का प्रयास करने लगी| शायद वह इस बात से अंजान थी कि सामने कैमरा ऑन है| लेकिन अब कोई फायदा नहीं था उसकी हरकत कैमरे में कैद हो चुकी है| हालांकि उसने पति को चूमा नहीं था| कैमरा देखकर वह रुक गई| वहीं पत्नी की इस हरकत पर पति ने गुस्सा किया| लेकिन पत्नी प्यारी सी मुस्कान देती रही|
वीडियो को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है| वीडियो को शेयर करते हुए गोयनका ने कैप्शन दिया, “ज़ूम कॉल … इतना मज़ेदार। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर उड़ा-उड़ा घूम रहा है| लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं|
Zoom call …..so funny 😄 😄😄pic.twitter.com/6SV62xukMN
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 19, 2021