'इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली...' PM Modi ने बंगाल की जनता के नाम जारी किया ऑडियो संदेश, कहा- शपथ ग्रहण का उत्सव साथ मनाएंगे
West Bengal Chunav 2026 BJP vs TMC Abki Baar Kiski Sarkar
West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में आज सोमवार शाम 5 बजे से प्रचार-प्रसार थम गया है। जहां इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के लिए एक खुले पत्र के साथ-साथ ऑडियो संदेश जारी किया है।
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से कहा, आज बंगाल के इस चुनाव की मेरी आख़िरी रैली हो चुकी है, मैं पूरे विश्वास के साथ लौट रहा हूं कि 4 मई के नतीजों के बाद मैं निश्चित रूप से भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूँगा और हम शपथ ग्रहण का उत्सव साथ मिलकर मनाएंगे। इसलिए मेरा उत्साह और भी बढ़ जाता है।
पीएम ने कहा, पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्हें मेरे परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति या फिर किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं इस पत्र और ऑडियो संदेश के माध्यम से बंगाल के लोगों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। क्योंकि पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनो के लिए लोकतंत्र के महोत्सव में बीजेपी की विजय का ध्वज फहराने का सुनहरा अवसर अब सामने है। मुझे विश्वास है कि 29 अप्रैल को बंगाल के लोग मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनो, लोकतंत्र के महोत्सव में बीजेपी की विजय का ध्वज फहराने का सुनहरा अवसर आपके सामने है। मुझे विश्वास है कि 29 अप्रैल को आप मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर मैंने ऑडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं… pic.twitter.com/17Afzc7Hsy
दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान
ज्ञात रहे कि बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर मतदान सम्पन्न कराया गया था। इस चरण में बंगाल के इतिहास में रिकॉर्ड 92.88 फीसदी मतदान हुआ। यानि 152 सीटों पर करीब 92.88 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं अब सबकी नजर दूसरे चरण के लिए चुनाव पर है जिसमें बाकी 142 सीटों पर मतदान होना है।
बता दें कि, बंगाल के पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी का दावा है की वह 152 में से 110 सीटें जीत रही है। बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है। 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटें जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। दरअसल पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में विपक्ष के लिए 100 सीटों का आंकड़ा पार करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है।
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके… pic.twitter.com/IKH447nWn2