By rochita 

आंख से धुंधला दिखाई देने की समस्या से बचाव के टिप्स

अचानक से धुंधला दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं। इसे आपात स्थिति माना जाता है जिसका जल्द से जल्द निदान और उपचार किया जाना आवश्यक है ताकि आंखों को स्थायी क्षति और रोशनी जाने से बचाया जा सके।

 धूप में बाहर जाते समय ऐसे चश्मा पहनें जो आंखों को सुरक्षा प्रदान कर सके।

आंखों के लिए स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। पालक जैसे पत्तेदार साग और हरी सब्जियों का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

 नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को आंखों की बीमारी रह चुकी हो।

 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाने या निकालने से पहले अपने हाथ धोएं।

आंख से धुंधला दिखाई देने की समस्या आम नहीं है। इस परेशानी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ लोगों में इंजरी या स्ट्रोक के कारण यह समस्या होती है।

नर्व्स में ब्लड की सप्लाई में दिक्कत आने के कारण भी एक आंख से धुंधला दिखाई दे सकता है। इस परेशानी को डिटैच्ड रेटिना की समस्या भी कहते हैं।

आंख में या इसके आसपास ब्लड क्लॉट होने के कारण भी आपको एक आंख से धुंधला दिखाई दे सकता है।

इस समस्या से बचने के लिए हाई फैट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें।