By rochita | sep 26, 2023

जानिए पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल।

पश्चिम बंगाल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार है। यह राज्य अपनी अलग संस्कृति, रीति रिवाज और पहचान के लिए जाना जाता है।

पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, हावड़ा, गंगासागर जैसे पर्यटन स्थलों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।

पश्चिम बंगाल में मौजूद सुंदरबन नेशनल पार्क काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको कई तरह के पशु-पक्षी और सरीसृप देखने को मिलेंगे। 

गंगा सागर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस द्वीप में गंगा नदी जाकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है। यहां आप गंगा नदी का पवित्र स्नान भी कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में मौजूद हावड़ा ब्रिज दुनियाभर में मशहूर है। यह शहर पर्यटकों को खूब पसंद आता है।

यूनेस्को ने शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना है। यह शहर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है।

दार्जिलिंग एक काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहां आप कंचनजंगा के पहाड़ और लॉयड बोटैनिकल गार्डन का दीदार कर सकते हैं।

मुर्शिदाबाद में आपको प्राचीन स्थापत्य शैली दिखाई देगी। यहां आप कई प्राचीन इमारतों जैसे हजारद्वारी महल, निजाम इमामबाड़ा का दीदार कर पाएंगे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक प्रसिद्ध शहर है। यहां बहुत सारे घाट मौजूद हैं जिनके किनारे आप चाय की चुस्की का आनंद ले सकते हैं।