By rochita 

इन 6 आटों को डाइट में शामिल कर कम कर सकते हैं वजन।

वजन कम करने के लिए गेहूं के आटे के बजाय अगर आप एक्सपर्ट के बताए इन 6 आटों को डाइट में शामिल करेंगे तो फायदा होगा।

ये आटे वेट लॉस के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर और कुछ अन्य न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

वजन कम करने के लिए ज्वार का आटा फायदेमंद होता है। ज्वार का आटा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई विटामिन्स से भरपूर होता है।

वजन कम करने के लिए डाइट में चने के आटे को शामिल करें।इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह वेट लॉस के लिए अच्छा होता है।

वेट लॉस के लिए जौ का आटा अच्छा विकल्प है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। भूख को कंट्रोल कर, वजन कम करने में मदद करता है।

वेट लॉस जर्नी में रागी का आटा आपकी मदद कर सकता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर से भरपूर होता है।

वजन कम करने के लिए आप सिंघाड़े के आटे को डाइट में शामिल कर सकते हैं।इसका जीआई इंडेक्स कम होता है और यह मोटापा कम करता है।

वजन कम करने के लिए कंगनी, राजगिरा और बाजरे जैसे आटे भी फायदेमंद होते हैं।

तो इन आटो को आप डाइट में शामिल कर अपने वजन कम कर सकते हैं।