By rochita

बिना साबुन के भी चमक जाएंगे बर्तन, अपनाएं ट्रिक्स

बर्तन को धुलने के लिए हम सभी डिशवॉश का इस्तेमाल करते हैं ताकि वह अच्छे से साफ हो जाएंगे। आपको बता दें कि आप बिना साबुन के भी बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल हम सभी अक्सर खाना बनाने में करते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेामल कर आप किचन के खाने का नहीं बल्कि बर्तन को भी साफ कर सकती हैं।

एक बर्तन में गर्म पानी लें इसमें 2 बड़े चम्मच नमक और 1 नींबू का रस मिलाएं। इन सामाग्रियों को डालने के बाद इसे अच्छी से तरह से मिक्स करें। अब इस लिक्विड को बर्तन पर डालकर स्पंज की मदद से साफ करें।

पहले के लोग राख की मदद से बर्तनों को साफ किया करते थे। ऐसे में आप भी लकड़ी के राख का इस्तेमाल कर आप बर्तनों को साफ कर सकती हैं। राख बर्तन पर जमीं गंदगी को हटाने के साथ कीटाणुरहित करने में मदद करता है।

राइस वाटर में स्टार्च और साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो चिकनाई को हटाने में मदद करता है।

विनेगर की मदद से आप किचन में मौजूद बर्तनों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 4-5 चम्मच सिरका डालकर मिलाएं। इसके बाद इस पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर बर्तन पर स्प्रे करें। कुछ समय छोड़ेने के बाद स्पंज की मदद से साफ करें।

बर्तन धोने के लिए नमक एक पावरफूल क्लीनर है, जो आपके बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा विक्लप साबित हो सकता है। नमक न सिर्फ आपके बर्तनों से गंदगी को दूर करने में मदद करता है।

बर्तन धोने के साबून के बिना भी आप बर्तनों को अच्छे से साफ कर सकते हैं। आप उबले हुए पानी की मदद से भी बर्तन अच्छे से साफ कर सकते हैं। गर्म पानी से बर्तन साफ करने पर उसमें मौजूद धूल, बैक्टीरिया, गंदगी और बदबू भी साफ हो जाती है।

इन कमाल की ट्रिक्स अपनाकर आप न सिर्फ बर्तनों को बिना साबुन के चमका सकते हैं, बल्कि इनमें खुशबू भी आने लगेगी.