By rochita | sep 19, 2023

घर पर बनाएं मिक्स वेजिटेबल सैलेड।

अगर आप एक ही तरह का सैलेड खा खाकर बोर हो चुके हैं, तो आपको इसे बनाने के तरीके में बदलाव लाना होगा।

आप सैलेड एक नहीं बल्कि अलग-अलग सब्जियों को मिलाकर बना सकते हैं। इस सैलेड को आप डिनर के साथ खा सकते हैं।

फ्रेंच बीन्स, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, मूली, टमाटर, हरी मिर्च, मशरूम, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर।

सबसे पहले एक पतीले में पानी गर्म करने रखें। फिर इसमें टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियां डाल दें।

सब्जियों को 15 मिनट तक उबालें। जब सब्जियां उबल जाए तो इन्हें निकाल कर ठंडा होने रख दें।

अब टमाटर और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

एक बर्तन में कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डाल दें। फिर इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर आपस में मिला लें।

अब इसमें उबली हुई सब्जियों को डाल दें और अच्छे से मिला लें।

इसके बाद मिक्स्ड वेजिटेबल सैलेड में ऊपर से नींबू का रस मिलाएं मिक्स्ड वेजिटेबल सैलेड बनकर तैयार है।