By rochita | sep 21, 2023

होटल जैसा टमाटर सूप बनाने की विधि।

फलों और सब्जियों से बने सूप का सेवन करने से शरीर फिट और एनर्जेटिक रहता है। सूप से हमारे शरीर को जरूरी मात्रा में पोषक तत्व हासिल होते हैं।

टोमैटो सूप शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस सूप को कैसे बनाते हैं।

टमाटर, लहसुन, मक्खन, प्याज, टमाटर, टोमैटो सॉस, काली मिर्च, नमक, तेल, वेजिटेबल ब्रोथ।

सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

अब इस गर्म तेल में प्याज और लहसुन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।

इसके बाद प्याज और लहसुन के ऊपर से टमाटर डालें और इसे नरम होने तक भून लें।

अब इसमें टोमैटो सॉस, नमक, चीनी और वेजिटेबल ब्रोथ डालकर करीब 15 से 20 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद सूप में ऊपर से काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें।

सूप को एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें ऊपर से मक्खन डाल दें टोमैटो सूप बनकर तैयार है।