By rochita | sep 23, 2023

ऐसे बनाएं टमाटर का शोरबा घर पर।

अगर आप टमाटर का सूप पीकर बोर हो चुके हैं, तो आपको टमाटर का शोरबा एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह स्वाद में काफी मजेदार होता है।

टमाटर, बेसन, लाल मिर्च, राई, जीरा, नमक, चीनी, नींबू का रस, करी पत्ता, घी, धनिया पत्ती।

सबसे पहले एक पतीले में पानी उबालें। फिर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल दें। इसे 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

इस टमाटर में करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब टमाटर के पेस्ट को उबाल लें। दूसरी तरफ बेसन का घोल बनाएं।

अब इसमें बेसन का घोल मिला दें। ऊपर से नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। 3 से 5 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।

एक पैन में घी गर्म कर उसमें राई और जीरा भून लें।

अब इस तड़के में टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें।

अब धनिया पत्ती को बारीक काट लें और इससे टमाटर के शोरबे की गार्निशिंग करें। टमाटर का शोरबा बनकर तैयार है।