By rochita

इन चीज़ो को दूध में मिलाकर पीने से मिलते है सेहत को दुगुने फायदे

 बादाम  बादाम का दूध पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

हल्दी  हल्दी दूध में मिलाकर पीने से शरीर में अकड़न की समस्या और मौसमी बीमारियों से बचाव मिलता है।

खजूर  दूध के साथ खजूर खा भी सकते हैं। दोनों ही सूरत में यह आपका स्टैमिना बढ़ाएगा।

शहद शहद को दूध में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है।

इलायची पाउडर इलायची शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दूध में इसे मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ एनीमिया से भी शरीर का बचाव होता है।

गुड़ दूध में गुड़ मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर भी हेल्दी रहता है।

 दालचीनी दूध में दालचीनी मिक्स करकेसेवन करने से आप शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं।

मुनक्‍का मुनक्‍का के बीज निकालकर उसे दूध में उबाल लें मुनक्‍का सूखी खांसी को ठीक करने में मदद करता है।

अंजीर अंजीर पाचन में मदद करती है और दूध के साथ अंजीर लेने पर कब्‍ज से बचाव होता है।