By rochita 

जानिए अरबी के पत्ते खाने के फायदे।

अरबी की तरह इसके पत्ते भी स्वाद से भरपूर होते हैं। इन पत्तों से स्वादिष्ट पकोड़े, साग, सब्जी आदि कई डिशेज बनाई जाती हैं। ये पत्ते न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को कई रोगों से भी बचाते हैं।

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हाई बीपी का स्तर सामान्य करने में मदद करता है।

स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। अरबी के पत्तों में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है।

अरबी की पत्तियां पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें फैट की मात्रा कम होती है। ये पत्ते फाइबर और मेथियोनीन से भरपूर होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। अगर आप इन पत्तों को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करते हैं, तो आंखों से जुड़ी बीमारी मायोपिया, मोतियाबिंद आदि से बच सकते हैं।

अरबी के पत्ते वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। आप वेट लॉस डाइट में भी अरबी के पत्तों को शामिल कर सकते हैं।

एनीमिया के मरीजों के लिए अरबी के पत्ते वरदान से कम नहीं हैं। ये आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।

अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन गुणकारी हो सकता है