By rochita 

इमली का पानी पीने से मिलते हैं ये लाभ।

इमली में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों होते हैं। ये शरीर में मल्टी न्यूट्रीएंट्स की कमी को दूर करते हैं। ये न सिर्फ शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि पेट की कई समस्याओं को भी दूर करते हैं।

इमली का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है। ये आपको मौसमी इन्फेक्शन और  सर्दी जुकाम से बचाने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या में इमली के पानी का सेवन काफी फायदेमंद है। ये जहां मेटाबोलिज्म को तेज करता है, वहीं बॉवल मूवमेंट में भी तेज़ी लाता है।

लिवर की समस्या में इमली का पानी फायदेमंद है। ये इसके लिवर सेल्स को तेज करता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। इसका सेवन लिवर को साफ करने और इसकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वेट लॉस की समस्या में इमली का पानी काफी फायदेमंद है

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप इमली के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है

पाचन स्वास्थ्य के लिए इमली के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इमली का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इमली के पानी का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इमली का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप इमली के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है।