By rochita | sep 19, 2023

घर पर बनाएं हलवा बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों में हलवा जरूर बनाया जाता है। इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है।

सूजी का हलवा लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट सूजी हलवा बनाने की आसान रेसिपी।

सूजी हलवा बनाने के लिए चाहिए सूजी, घी, चीनी, दूध, इलाइची और ड्राई फ्रूट्स।

एक पैन में घी गर्म करें फिर इसमें सूजी का हलवा डालकर भूनें।

अब सूजी में चीनी और इलायची मिलाएं और 5 मिनट तक भुनें जब तक सूजी ब्राउन ना हो जाए।

इसके बाद सूजी में दूध और ड्राई फ्रूट्स डालकर ढक्कन लगा दें।

सूजी को कम से कम 2 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं और उबाल आने दें।

ढक्कन लगाकर इसे लगातार चलाते रहें। जब दूध सुख जाए तब गैस बंद कर दें।

अब हलवे में ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसकी गार्निशिंग करें हलवा बनकर तैयार।