By rochita 

इन जगहों पर लें उत्तराखंड के बर्फ का मजा।

सर्दियों का असली मजा स्नोफॉल के दौरान आता है। कई लोग सर्दियों में घूमने के लिए ठंडी जगहों में जाना पसंद करते हैं। 

उत्तराखंड की कई जगहों पर आप बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

उत्तराखंड की औली बर्फ के लिए काफी मशहूर है। ये प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाती है।

अगर आप मनाली और शिमला जैसे मजे लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के चोपटा में जरूर जाएं। चंद्रशिला ट्रैक, देवरिया ताल यहां के प्रमुख आकर्षण है।

उत्तराखंड के चमोली में आप बर्फ के मजे लेने के अलावा कई जगहों पर घूम सकते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, बद्रीनाथ आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

रानीखेत में आप खूबसूरत बर्फ के मजे ले पाएंगे। इसके साथ ही आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकेंगे।

बर्फ के बीच ट्रैकिंग करने के लिए उत्तराखंड के बिनसार जरूर जाएं। यहां आप बर्फ से ढ़के पहाड़, खूबसूरत घाटियों का नजारा देख पाएंगे।

दिसंबर के महीने में देहरादून और मसूरी बर्फ से ढक जाते हैं। इस जगह पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग व ट्रैकिंग के मजे ले पाएंगे।

धनोल्टी, हिमालय श्रृंखला की तलहटी में बसा हुआ है। इस जगह पर आप ऊंचे-ऊंचे हिमालय के पहाड़ों को देख सकेंगे।