By rochita

गर्मियों में पिएं पुदीने की पत्तियों का रस, सेहत को मिलेंगे ये फायदे।

बीमारियों से बचाव के लिए सही खानपान की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर गर्मी में ऐसे फूड्स और ड्रिंक का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो न सिर्फ पोषण दें, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करें।

पुदीने के तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पुदीने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये  गर्मियों के मौसम में होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाना से राहत दिलाते हैं।

गर्मी के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की प्रॉब्लम होती है। ऐसे लोगों के लिए भी पुदीने का रस काफी फायदेमंद होता होता है।

पुदीने के रस में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। गर्मी के मौसम में जो लोग मोटापा और वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है।

गर्मी में कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलन और सूजन महसूस होती है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी पुदीने के पत्तों का रस काफी फायदेमंद साबित होता है।

पाचन के लिए  एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीने के पत्तियों का जूस पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और साथ ही पाचन क्रिया तंत्र दुरुस्त रहता है।

शरीर में पानी की कमी होते ही कई सारी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पुदीने का जूस पीना बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

पुदीना से दूर होगा कफ की समस्या जिन्हें कफ की समस्या रहती है उन्हें पुदीने का जूस का सेवन करना चाहिए।