By rochita 

जानिए चकोतरा के बेहतरीन फायदें।

चकोतरा का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

चकोतरा में प्राकृतिक रूप से किनीन होता है। जो मलेरिया बुखार में बहुत लाभदायक होता है।

चकोतरा में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

ज़्यादा उम्र और धूम्रपान करने वाले लोगों को विटामिन सी का पर्याप्त सेवन करना चाहिए। उनके लिए चकोतरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें रोगी का चलना फिरना दूभर हो जाता है। गठिया की समस्या के लिए चकोतरा फल बहुत फायदेमंद माना जाता है।

चकोतरा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है

चकोतरा में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो उसे बढ़ने से रोक सकते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने के लिए चकोतरा बहुत अच्छा होता है।

चकोतरा खाने के फायदे वज़न कम करने में भी होते हैं। चकोतरा फाइबर से भरा हुआ होता है। इसको खाने से भूख भी कम लगती है।