घूमने के लिए ये हैं दुनिया की सबसे बेस्ट जगहें

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

टोक्यो जापान की राजधानी है। यहां बहुत से पर्यटक घूमने आते हैं। टोक्यो के खूबसूरत नजारों की वजह से यह कपल्स के लिए बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस रोमांस और प्यार का प्रतीक है। पेरिस के एफिल टावर को देखे बिना पेरिस की यात्रा अधूरी है।

न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसकी सुंदरता दूर-दूर तक मशहूर है।

गोवा भारत के पश्चिमी तट का एक राज्य है। यह देश का सबसे छोटा राज्य है। गोवा में अंजुना बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां दूर-दूर से लोग इसकी खूबसूरती को देखने आते हैं।

आइसलैंड की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। यह अपने रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियों की वजह से जाना जाता है। लेकिन यहां सबसे खास है नॉर्दन लाइट्स।