By rochita | sep 22, 2023

मिनटों में बनाएं पपीते का सूप घर पर।

पपीते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीते का सूप पीने से शरीर सेहतमंद रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं पपीते का सूप बनाने की रेसिपी।

कच्चा पपीता, मक्खन, प्याज, वेजिटेबल स्टॉक, क्रीम, काली मिर्च, नींबू का रस, पका पपीता।

सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें। फिर इसमें मक्खन डालकर गर्म करने रख दें।

जैसे ही मक्खन गरम हो जाए, उसमें प्याज और पपीता डालकर भून लें।

पपीते के पकने के बाद इसे ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।

अब ग्राइंडर में इस मिश्रण को डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

दोबारा पैन गर्म करें और इसमें क्रीम और पपीते के मिश्रण को डाल दें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक भी डालें।

इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर अच्छे से मिला दें।

जब पपीते का सूप पक जाए तब गैस बंद कर दें। अब इसमें नींबू का रस डाल दें पपीते का सूप बनकर तैयार है