By rochita 

पालक के जूस के फायदे।

पालक के फायदे की तरह ही सेहत के लिए पालक के जूस के फायदे भी बहुत हैं।

पालक या पालक के जूस को आहार में शामिल कर आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचा जा सकता है।

बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। इम्यून सिस्टम शरीर को बैक्टीरिया व वायरस से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है।

पालक में ग्लूटाथिओन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकता है। ऐसे में पालक के जूस का सेवन शरीर के लिए उपयोगी हो सकता है।

पालक का जूस आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, पालक ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।

रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए आहार में पालक के जूस को शामिल किया जा सकता है।

एल्कलाइन युक्त पालक शरीर के एल्कलाइन को बनाए रखने और रोगों से बचाव में सहायक हो सकता है।

पालक का जूस पाचन तंत्र को साफ करने और  आंतों को पोषण देने में सहायक हो सकता है। इतना ही नहीं, कच्चे पालक का जूस कब्ज से राहत देने में मददगार साबित हो सकता है।

पालक का जूस शरीर को ऊर्जा भी प्रदान कर सकता है। दरअसल, पालक में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसी में आयरन भी मौजूद है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकता है।